फ्रेंच ओपन 2026 में उलटफेर का दौर जारी है। मेंस सिंगल्स में राफेल कोलिंगन ने अब पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

Advertisement

कोलिंगन ने यह मुकाबला सीधे सेटों में 6-4, 7-5, 6-4 से जीता और तीसरे राउंड में जगह बना ली। कोलिंगन की इस जीत के साथ टॉप हाफ ड्रॉ में अब सिर्फ एक टॉप-8 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ही बचा है। दो घंटे, तीन मिनट की इस जीत में कोलिंगन ने 49 में से 43 फर्स्ट-सर्व पॉइंट हासिल किए और उन्हें कभी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा।

Advertisement

फ्रेंच ओपन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 62वें नंबर के खिलाड़ी राफेल कोलिंगन ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वे पिछले 13 सालों में पहले ऐसे बेल्जियन खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने किसी बड़े टूर्नामेंट में टॉप-5 सीड खिलाड़ी को हराया है। इससे पहले यह कारनामा 13 साल पहले कोच डार्सिस ने विंबलडन में राफेल नडाल को हराकर किया था।

कोलिंगन ने यह मुकाबला सीधे सेटों में 6-4, 7-5, 6-4 से जीता और तीसरे राउंड में जगह बना ली। कोलिंगन की इस जीत के साथ टॉप हाफ ड्रॉ में अब सिर्फ एक टॉप-8 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ही बचा है। दो घंटे, तीन मिनट की इस जीत में कोलिंगन ने 49 में से 43 फर्स्ट-सर्व पॉइंट हासिल किए और उन्हें कभी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलिग्नन का अगला मुकाबला इटली के माटेओ अर्नाल्डी से होगा, जिन्होंने 2021 में फाइनल में पहुंचने वाले स्टेफानोस सितसिपास को 7-6(2), 5-7, 6-3, 6-2 से हराया। दूसरे मुकाबलों में, ऑगर-अलियासिमे ने अर्जेंटीना के रोमन एंड्रेस बुरुचागा को 4-6, 6-0, 7-5, 6-1 से हराया और कोबोली ने वू यिबिंग को 6-4, 6-4, 6-4 से मात दी। 2021 में क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचने वाले माटेओ बेरेटिनी ने 22वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आर्थर रिंडरकनेच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। अमेरिका के खिलाड़ी ब्रैंडन नाकाशिमा ने फ्रांस के लुका वैन एश को 6-7(5), 6-4, 5-7, 6-1, 6-3 से हराते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार