प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू 'सेवा पखवाड़ा' के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक भाजपा शासित राज्यों में 'नमो युवा रन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर और दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण और सांसद मनोज तिवारी ने 'नमो युवा दौड़' को हरी झंडी दिखाई।

Advertisement

मुंबई में रविवार सुबह आयोजित 'नमो युवा रन' में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अभिनेता मिलिंद सोमन, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कई अन्य नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'नमो युवा दौड़' को हरी झंडी दिखाई।

उत्तर प्रदेश के आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 'नमो युवा दौड़' का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "नमो मैराथन का आयोजन नशा मुक्त भारत, विकसित भारत, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' और विश्व स्तर पर अग्रणी भारत के लक्ष्य को लेकर किया गया है।"

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 'नमो युवा दौड़' में शामिल हुए। उन्होंने कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम से मैराथन को हरी झंडी दिखाई। नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज की मैराथन हमारे युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

इसी तरह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'नमो युवा रन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह खुद भी युवाओं के साथ दौड़ में शामिल हुए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी भुवनेश्वर में 'नमो युवा मैराथन' के दौरान युवाओं के साथ दौड़े। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में 'नमो युवा रन' कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।

Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर में 'नमो युवा दौड़' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "यह सर्वविदित है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा 'खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया' के विजन और सपने को संजोए रखा है, जिसके चलते उन्होंने 'फिट इंडिया मिशन' की शुरुआत की। आज जब देश उनके 75वें जन्मदिन का जश्न मना रहा है और देश सेवा के लिए समर्पित उनके लंबे जीवन का सम्मान कर रहा है, जिसमें सेवा और ईमानदारी उनके जीवन में सर्वोपरि है, तो पूरे देश ने दौड़ने का संकल्प लिया है। उनके सम्मान में सभी ने मिलकर मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।"

अहमदाबाद में 'नमो युवा रन' मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत कर्णावती महानगर युवा मोर्चा की ओर से आयोजित हुआ। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

ऋषिकेश पटेल ने युवाओं को नशा छोड़ने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि 'नमो युवा रन' युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करने का एक प्रयास है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया।

अहमदाबाद में 'नमो युवा रन' मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत कर्णावती महानगर युवा मोर्चा की ओर से आयोजित हुआ। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को एकजुट करने के साथ-साथ स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। दौड़ पूरी होने के बाद विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार