झारखंड के रांची में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स (एसजीएफआई) अंडर-17 लड़कों और लड़कियों की तीरंदाजी चैंपियनशिप में ओडिशा के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है।

Advertisement

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 6 से 10 जनवरी के बीच आयोजित होगी। खेलगांव स्थित टिकैत उमराव स्टेडियम (रेंज-3) में आयोजित इस प्रतियोगिता में 33 राज्यों एवं इकाइयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

ओडिशा के युवा तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए कुल 4 गोल्ड मेडल जीते।

स्कूल और जन शिक्षा विभाग के तहत ओडिशा राज्य स्कूल खेल संगठन के बैनर तले 18 एथलीट्स के एक दल ने ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया। टीम में 11 लड़कियां और 7 लड़के शामिल थे।

ओडिशा स्थित बारीपदा के यूजीपी गवर्नमेंट हाई स्कूल के कक्षा 10 के छात्र रोहित कुमार मरांडी ने 30-मीटर इंडियन राउंड और 30-मीटर ओलंपिक राउंड इवेंट में दो गोल्ड मेडल जीते।

रोहित कुमार मरांडी ने केआईएसएस स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा रेशमा मल्लिक के साथ मिक्स्ड टीम राउंड में तीसरा गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ, रोहित कुमार मरांडी ने तीन गोल्ड मेडल जीते, जबकि रेशमा मल्लिक ने ओडिशा के खाते में एक गोल्ड मेडल का योगदान दिया।

ओडिशा स्थित बारीपदा के यूजीपी गवर्नमेंट हाई स्कूल के कक्षा 10 के छात्र रोहित कुमार मरांडी ने 30-मीटर इंडियन राउंड और 30-मीटर ओलंपिक राउंड इवेंट में दो गोल्ड मेडल जीते।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह ऐतिहासिक उपलब्धि ओडिशा में स्कूल स्तर की तीरंदाजी की बढ़ती ताकत को दिखाती है। उम्मीद है कि यह राज्य के स्कूलों में युवा खेल प्रतिभाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित करेगी। यह सफलता जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और होनहार एथलीटों को प्रतिस्पर्धी अनुभव प्रदान करने के लगातार प्रयासों को दर्शाती है, जिसमें खिलाड़ियों की एकाग्रता, प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा और उत्साह देखने लायक है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार