फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान के बीच जर्मनी को एक बड़ा झटका लगा है। सेंट्रल डिफेंडर निको श्लोटरबेक टखने के लिगामेंट में चोट के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

बोरुसिया डॉर्टमुंड का डिफेंडर शनिवार को आइवरी कोस्ट के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुआ था। 'ग्रुप-ई' के इस मुकाबले को जर्मनी ने 2-1 से अपने नाम किया था। उन्हें हाफ-टाइम में ही खेल छोड़ना पड़ा और उनकी जगह एंटोनियो रुडिगर मैदान पर आए। अगले दिन स्कैन से पता चला कि उनके बाएं टखने का लिगामेंट फट गया है।

Advertisement

जर्मनी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "श्लोटरबेक के बाएं टखने के मीडियल कोलेटरल लिगामेंट में चोट लगी है। वह कई महीनों तक टीम से बाहर रहेंगे। जर्मनी की टीम के डिफेंडर और बोरुसिया डॉर्टमुंड के खिलाड़ी श्लोटरबेक फिलहाल यूएसए में टीम के साथ ही रहेंगे।"

इस चोट ने 26 वर्षीय खिलाड़ी के शानदार वर्ल्ड कप सफर को बीच में ही रोक दिया है। वह जूलियन नागेल्समैन की डिफेंस लाइन के अहम खिलाड़ी बन गए थे। चूंकि, टूर्नामेंट पहले से ही चल रहा है, इसलिए जर्मनी किसी दूसरे खिलाड़ी को उनकी जगह नहीं बुला सकता।

नागेल्समैन ने अपने एक बेहतरीन डिफेंडर के बाहर होने पर निराशा जताते हुए चोट के बाद श्लोटरबेक के जज्बे की तारीफ भी की।

नागेल्समैन ने कहा, "पिच पर श्लोटी (श्लोटरबेक) की कमी बहुत खलेगी, खासकर एक शानदार डिफेंडर और उनके बेहतरीन 'बिल्ड-अप प्ले' के कारण। यह उनका वर्ल्ड कप हो सकता था। कल हम सभी ने उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की। अच्छी बात यह है कि वह बहुत सकारात्मक सोच वाले इंसान हैं।"

Advertisement

नागेल्समैन ने अपने एक बेहतरीन डिफेंडर के बाहर होने पर निराशा जताते हुए चोट के बाद श्लोटरबेक के जज्बे की तारीफ भी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस झटके के बावजूद, टूर्नामेंट में जर्मनी की स्थिति मजबूत बनी हुई है। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम पहले ही ग्रुप-ई में पहला स्थान पक्का कर चुकी है। इस टीम ने 12 साल में पहली बार नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई है। नागेल्समैन की टीम नॉकआउट राउंड से पहले गुरुवार को इक्वाडोर के खिलाफ अपना ग्रुप-स्टेज का अभियान खत्म करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार