म्यूनिख में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल लेग के चौथे दिन भारत को दोहरी खुशी मिली। विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सुरुचि इंदर सिंह ने गोल्ड अपने नाम किया, जबकि ईशा सिंह ने सिल्वर पर निशाना साधा। इसी के साथ भारत मेडल टैली में शीर्ष पर पहुंच गया है।

Advertisement

242.1 का स्कोर करते हुए सुरुचि ने पिछले साल ओलंपिक शूटिंग रेंज में जीते गोल्ड मेडल को सफलतापूर्वक बचाया, जबकि उनकी सीनियर ईशा सिंह ने 241.2 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल से संतोष किया। ब्रॉन्ज मेडल कोरिया की चू गेउन के नाम रहा।

Advertisement

इस साल के दूसरे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप लेग में भारत के पास अब दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हो गए हैं। राइफल और पिस्टल की दो मिक्स्ड इवेंट्स शनिवार को होंगे।

इससे पहले दिन में, यह जोड़ी मुश्किल से फाइनल में जगह बना सकी थी, उन्होंने क्वालिफिकेशन के आखिरी दो स्थान हासिल किए थे। दोनों ने 578 का स्कोर किया और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ओह येजिन को एक प्वाइंट्स से पीछे छोड़ा। चू गेउन ने 583 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप किया। उनके अलावा, लंदन ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट फ्रांस की सेलीन गोबर्विल और बुल्गारिया की मिरोस्लावा मिनचेवा (580) भी फाइनल में पहुंचीं। मिरोस्लावा मौजूदा यूरोपियन चैंपियन हैं, जिन्होंने दो दिन पहले ही 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

ईशा की तुलना में सुरुचि की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। पांच सिंगल शॉट्स की पहली सीरीज के बाद वह पांचवें स्थान पर थीं। इस समय ईशा, सेलीन और चू गेउन के बाद तीसरे स्थान पर थीं। जैसे-जैसे फाइनल मुकाबला आगे बढ़ा, सुरुचि ने अपनी लय पकड़ी। वहीं, ईशा और सेलीन का प्रदर्शन कभी अच्छा तो कभी खराब रहा, और चू गेउन लगातार अपनी बढ़त बनाती जा रही थीं।

14वें राउंड के अंत में, सुरुचि लगातार तीन बार 10 से ज्यादा का स्कोर करके गोल्ड मेडल के लिए चू गेउन को कड़ी टक्कर दे रही थीं। सेलीन और ईशा पिछड़कर चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंच गई थीं।

Advertisement

15वां और 16वां राउंड सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। पहले सेलीन और ईशा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंचीं, और फिर सेलीन छठे स्थान पर बाहर हो गईं, जिससे दोनों भारतीय निशानेबाज चू गेउन के पीछे मेडल जीतने की स्थिति में पहुंच गईं। इसके बाद चू गेउन पर दबाव आ गया, क्योंकि सुरुचि और ईशा शायद ही कभी 10-रिंग से चूक रही थीं। 19वें शॉट के बाद सुरुचि उनसे आगे निकल गईं, और 20वें शॉट के बाद ईशा ने मेडल पक्का कर लिया।

ईशा को आखिरी दो शॉट्स में सुरुचि से 1.2 अंकों की बढ़त बनानी थी। 24वें और आखिरी शॉट से पहले यह अंतर 1.3 हो गया और ईशा के 10.7 अंक लाने के बावजूद, सुरुचि के 10.3 अंकों ने उन्हें म्यूनिख में जीता अपना गोल्ड आसानी से बचाने में मदद की।

ईशा ने भी इस प्रतियोगिता में अपना दूसरा मेडल जीता है। इससे पहले ईशा ने बुधवार को विमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड पर निशाना साधा था।

Advertisement

ईशा को आखिरी दो शॉट्स में सुरुचि से 1.2 अंकों की बढ़त बनानी थी। 24वें और आखिरी शॉट से पहले यह अंतर 1.3 हो गया और ईशा के 10.7 अंक लाने के बावजूद, सुरुचि के 10.3 अंकों ने उन्हें म्यूनिख में जीता अपना गोल्ड आसानी से बचाने में मदद की।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, रुद्रांक्ष पाटिल ने 585 का स्कोर किया और 53वें स्थान पर रहे। मेंस 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल इवेंट में, अनीश (577) 27वें स्थान पर रहे, जबकि उदयवीर सिद्धू (574) और सूरज शर्मा (574) ने क्रमशः 37वें और 39वें स्थान पर रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार