दिल्ली गोल्फ क्लब के तीन गोल्फर दीपक यादव, चैतन्य पांडे और रणवीर मित्रू 78वीं सिंगापुर ओपन एमेच्योर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप 14 से 17 जुलाई तक सिंगापुर आइलैंड कंट्री क्लब के बुकिट कोर्स में खेली जाएगी।

Advertisement

इन तीनों खिलाड़ियों को इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) ने राष्ट्रीय जूनियर और एमेच्योर गोल्फ सर्किट पर उनके शानदार प्रदर्शन और निरंतरता के आधार पर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए चुना है।

Advertisement

दीपक यादव भारत के प्रमुख एमेच्योर गोल्फरों में से एक के तौर पर इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। मार्च 2026 में जारी इंडियन गोल्फ यूनियन की जेंटलमैन मेरिट लिस्ट में वे पहले स्थान पर थे। दिल्ली गोल्फ क्लब के खिलाड़ी दीपक ने लगातार अच्छे प्रदर्शन और वर्ल्ड एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग इवेंट्स में जीत हासिल करते हुए अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने हीरो इंडियन ओपन 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में पेशेवर गोल्फरों के साथ खेलकर बहुमूल्य अनुभव भी हासिल किया है। फिलहाल उनके नाम -10 अंडर का डीजीसी कोर्स रिकॉर्ड दर्ज है।

दूसरी तरफ, रणवीर मित्रू ने अंतरराष्ट्रीय जूनियर गोल्फ में कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। वे पिछले 10 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय गोल्फर अमनदीप जोहल के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे हैं, जो वर्तमान में डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के सीईओ हैं। इस लंबे जुड़ाव ने रणवीर के तकनीकी और प्रतिस्पर्धी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रणवीर 2025 में सिंगापुर जूनियर चैंपियनशिप के कैटेगरी ए बॉयज डिविजन में रनर-अप रहे थे; उन्होंने 69, 72 और 69 के राउंड के साथ कुल 'सिक्स-अंडर-पार' का स्कोर दर्ज किया था। रणवीर ने 2025 सीजन के दौरान एशिया-पैसिफिक गोल्फ कन्फेडरेशन बॉयज जूनियर चैंपियनशिप और सिंगापुर जूनियर चैंपियनशिप में भी पांचवां स्थान हासिल किया था। वह साल 2024 में भारत में चार वर्ल्ड एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग इवेंट्स जीते और सिंगापुर जूनियर मास्टर्स में रनर-अप भी रहे।

दूसरी तरफ, रणवीर मित्रू ने अंतरराष्ट्रीय जूनियर गोल्फ में कई शानदार प्रदर्शन किए हैं। वे पिछले 10 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय गोल्फर अमनदीप जोहल के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे हैं, जो वर्तमान में डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के सीईओ हैं। इस लंबे जुड़ाव ने रणवीर के तकनीकी और प्रतिस्पर्धी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सिंगापुर ओपन एमेच्योर चैंपियनशिप एशियन एमेच्योर गोल्फ कैलेंडर के प्रमुख टूर्नामेंट्स में से एक है। यह चैंपियनशिप भारतीय तिकड़ी को मजबूत इंटरनेशनल खिलाड़ियों के खिलाफ अपने कौशल को परखने और सिंगापुर के ऐतिहासिक गोल्फ वेन्यू में कीमती प्रतिस्पर्धी अनुभव हासिल करने का एक अहम मौका देगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार