स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना नेशनल टीम के 2025 में प्रस्तावित केरल दौरे के मामले में जांच कर रही है। सरकार द्वारा इस प्रस्तावित दौरे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
एसआईटी प्रस्तावित इवेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच करने के लिए कई जगहों का निरीक्षण कर रही है। अभियान के तहत एसआईटी की टीम ने बुधवार सुबह एक न्यूज चैनल में छापेमारी की।
चैनल की तरफ से एसआईटी जांच की वजह से अपने ऑपरेशन में रुकावट का आरोप लगाया है। चैनल के अनुसार, अधिकारी आधे घंटे से अधिक समय तक हेडक्वार्टर में मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने तलाशी का कारण नहीं बताया और कोई जानकारी दी। पुलिस ने ड्यूटी पर आए पत्रकारों के निजी इस्तेमाल वाले मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए। पुलिसकर्मी पत्रकारों और अन्य कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने साथ ले गए।
विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने चैनल पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है।
चैनल की तरफ से एसआईटी जांच की वजह से अपने ऑपरेशन में रुकावट का आरोप लगाया है। चैनल के अनुसार, अधिकारी आधे घंटे से अधिक समय तक हेडक्वार्टर में मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने तलाशी का कारण नहीं बताया और कोई जानकारी दी। पुलिस ने ड्यूटी पर आए पत्रकारों के निजी इस्तेमाल वाले मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए। पुलिसकर्मी पत्रकारों और अन्य कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने साथ ले गए।
Also Read: LIVE Cricket Score
एसआईटी प्रस्तावित इवेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के साथ, उन फैसलों और सरकारी मंजूरियों की भी जांच करेगी जिसकी वजह से प्रोजेक्ट का रास्ता साफ किया गया था। जांच में कोच्चि स्टेडियम सौंपने से जुड़ी परिस्थितियों, सरकारी आदेशों और मंजूरियों, इवेंट के सिलसिले में किए गए समझौतों और मेसी और अर्जेंटीना की टीम को केरल लाने के नाम पर की गई विदेश यात्राओं की भी पड़ताल होगी। जांच इसलिए भी अहम है क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पहले से ही इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत विदेश में 126 करोड़ रुपए के ट्रांसफर की जांच कर रहा है।