इंग्लिश क्लब लिवरपूल स्पेन के विक्टर मुनोज को ओसासुना से साइन करने के लिए तैयार है। विक्टर मुनोज फिलहाल स्पेन टीम की तरफ से फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

मुनोज का ओसासुना के साथ 2025-26 का सीजन शानदार रहा था। इस युवा खिलाड़ी ने 7 गोल किए और 5 गोल में सहायता की। मुनोज के इस प्रदर्शन ने बड़े यूरोपियन क्लबों का ध्यान उनकी तरफ खींचा है। लिवरपूल ने नए सीजन से पहले मुनोज को अपने साथ जोड़ने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक लिवरपूल ने वर्ल्ड कप के दौरान इस खिलाड़ी की मेडिकल जांच के लिए अपनी मेडिकल टीम के सदस्यों को अमेरिका भेजा था। मुनोज पिछले कुछ सप्ताह से पिंडली की छोटी सी समस्या से जूझ रहे थे। इस चोट की वजह से मुनोज काबो वर्डे के खिलाफ स्पेन के शुरुआती ग्रुप-स्टेज मैच का हिस्सा नहीं बन सके थे।

अगर यह ट्रांसफर पूरा हो जाता है, तो यह एंडोनी इराओला के हेड कोच के तौर पर नियुक्ति के बाद लिवरपूल की पहली बड़ी साइनिंग होगी। सीजन के आखिर में क्लब के डच मैनेजर आर्ने स्लॉट से अलग होने के बाद इराओला ने चार्ज संभाला था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लिवरपूल ने वर्ल्ड कप के दौरान इस खिलाड़ी की मेडिकल जांच के लिए अपनी मेडिकल टीम के सदस्यों को अमेरिका भेजा था। मुनोज पिछले कुछ सप्ताह से पिंडली की छोटी सी समस्या से जूझ रहे थे। इस चोट की वजह से मुनोज काबो वर्डे के खिलाफ स्पेन के शुरुआती ग्रुप-स्टेज मैच का हिस्सा नहीं बन सके थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

नियमिक खेलने का मौका पाने के लिए मुनोज ओसासुना में शामिल हो गए, जहां वह जल्दी ही एक अहम खिलाड़ी बन गए। उनकी पेस, सीधी दौड़, और दोनों तरफ पर असरदार तरीके से काम करने की क्षमता ने ओसासुना के कैंपेन में अहम भूमिका निभाई और उन्हें स्पेन की वर्ल्ड कप टीम में जगह दिलाई। मुनोज के लिवरपूल के साथ जुड़ने की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार