Sports Minister Anurag Thakur: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंदा से मुलाकात की। प्रगनानंदा ने हाल ही में अजरबैजान के बाकू में फिडे विश्व कप में उपविजेता का खिताब जीता है।

Advertisement

अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले प्रगनानंदा को सम्मानित किया। इस दौरान 18 वर्षीय जीएम के माता-पिता भी मौजूद थे।

Advertisement

केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रगनानंदा और उनके माता-पिता को हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानित किया और उनके जीवन, संघर्ष और तकनीक पर विशेष चर्चा की।

प्रगनानंदा से मुलाकात के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, "सबसे पहले मैं प्रगनानंदा को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है और बहुत छोटी उम्र में ग्रैंडमास्टर बने। इनको देखकर लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी कि वह चेस खेलें और अच्छा करें।"

Also Read: Cricket History

हाल के दिनों में खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में किए गए बदलावों को देते हुए ठाकुर ने कहा, "आज भारतीय खिलाड़ी सभी टूर्नामेंटों में हर जगह हमारा परचम लहरा रहे हैं। आने वाले दिनों में भारत एक खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार