केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को दुनिया की पहली फ्रैंचाइजी-आधारित रोड साइक्लिंग लीग के लोगो का अनावरण किया। इस पहल को देश में साइक्लिंग के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम बताते हुए केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह देश में साइक्लिंग के लिए एक अहम पल है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह अनावरण भारतीय खेलों के लिए एक अहम पल है। दुनिया की पहली फ्रैंचाइज बेस्ड रोड साइकिलिंग लीग शुरू करके, हम सिर्फ रेस का ही आयोजन नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसा प्रोफेशनल इकोसिस्टम बना रहे हैं जो टैलेंट को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही यह अनावरण दुनिया भर का ध्यान खींचने के साथ-साथ एक फिट और वाइब्रेंट भारत के हमारे विजन से मैच करेगा।"

Advertisement

मंत्री ने आगे कहा कि यह पहल देश में हाल के प्रोफेशनल साइकिलिंग इवेंट्स से बने मोमेंटम पर बनी है और युवा भारतीयों को यह खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा, "चाहे वह पुणे ग्रैंड टूर हो, अहमदाबाद में लीग हो, या संडे ऑन साइकिल हो जो हर हफ्ते देश में अलग-अलग जगहों पर आयोजित की जाती है, मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में यह सब भारत में साइकिलिंग को एक खेल के तौर पर स्थापित करेगा।"

उन्होंने कहा, "यह अनावरण भारतीय खेलों के लिए एक अहम पल है। दुनिया की पहली फ्रैंचाइज बेस्ड रोड साइकिलिंग लीग शुरू करके, हम सिर्फ रेस का ही आयोजन नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसा प्रोफेशनल इकोसिस्टम बना रहे हैं जो टैलेंट को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही यह अनावरण दुनिया भर का ध्यान खींचने के साथ-साथ एक फिट और वाइब्रेंट भारत के हमारे विजन से मैच करेगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

यह प्रतियोगिता 3 फेज में होगी, जो एक ग्रैंड फिनाले तक जाएगी। इसमें अलग-अलग फॉर्मेट की रेस होंगी, जैसे कि क्राइटेरियम रेस, टीम टाइम ट्रायल और मास स्टार्ट इवेंट। इन्हें देखने वालों के लिए रणनीतिक प्रतिस्पर्धा और रोमांचक नजारा दोनों देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पहल हाल के सालों में भारत में प्रोफेशनल साइकिलिंग की जबरदस्त वापसी पर भी आधारित है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार