महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के 8वें लेग में स्प्रिंटर्स आकर्षण का केंद्र रहे। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में हरजीत सिंह और अंडर-20 पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में लौकिक अनंत मेल्गे ने अपना जलवा बिखेरा।

Advertisement

एयर फोर्स के स्प्रिंटर हरजीत सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.17 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र के ऋषि प्रसाद देसाई 10.35 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। महाराष्ट्र के ही लौकिक अनंत मेल्गे (10.36 सेकंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र के आदित्य पिसल ने अंडर-20 पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.23 सेकंड के साथ दबदबा बनाए रखा।

परिणाम:

मेंस:

100 मीटर: हरजीत सिंह (एयर फोर्स) 10.17 सेकंड, ऋषिप्रसाद देसाई (महाराष्ट्र) 10.35 सेकंड, लौकिक अनंत मेल्गे (महाराष्ट्र) 10.36 सेकंड।

400 मीटर: यशस पी (रिलायंस) 46.82 सेकंड, तुषार कांति मन्ना (नेवी) 47.19 सेकंड, शुभम डी (महाराष्ट्र) 47.74 सेकंड।

1500 मीटर: यूनुस शाह (जेएसडब्ल्यू) 3:50.21 सेकंड, सुनील डावर (मध्य प्रदेश) 3:51.09 सेकंड, निर्मित (दिल्ली) 3:51.30 सेकंड।

10,000 मीटर: हरमनजोत सिंह (जेएसडब्ल्यू) 29:43.89 सेकंड, गौरव माथुर (आर्मी) 29:44.73 सेकंड, दीपक भट्ट (उत्तराखंड) 29:49.95 सेकंड।

110 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स): सिद्धांत (ओएनजीसी) 14.18 सेकंड, हरमनजीत सिंह (दिल्ली) 14.26 सेकंड, दक्ष दीपक (महाराष्ट्र) 14.63 सेकंड।

400 मीटर बाधा दौड़: कार्तिक वाई (आंध्र प्रदेश) 51.63 सेकंड, निखिल भारद्वाज (नौसेना) 52.51 सेकंड, विकास (हरियाणा) 54.69 सेकंड।

ऊंची कूद: भारती वी (नौसेना) 2.05 मीटर, समाधान डी (अखिल भारतीय पुलिस) 2.00 मीटर, अरबाज यासीन (महाराष्ट्र) 2.00 मीटर।

ट्रिपल जंप: मोहनराज जे (तमिलनाडु) 16.17 मीटर, भूषण शिंदे (महाराष्ट्र) 15.48 मीटर, औशाल डोनी (तमिलनाडु) 15.29 मीटर।

लंबी कूद: अनुराग सीवी (केरल) 7.52 मीटर, भूपेंदर सिंह (रेलवे स्पोर्ट्स) 7.37 मीटर, कृष्णा शर्मा (मध्य प्रदेश) 7.26 मीटर।

गोला फेंक: समरदीप सिंह गिल (मध्य प्रदेश) 18.64 मीटर, अभिषेक सिंह (उत्तर प्रदेश) 16.96 मीटर, राहुल कृष्णा (महाराष्ट्र) 16.57 मीटर।

भाला फेंक: मनोज कुमार जे (तमिलनाडु) 75.18 मीटर, उत्तम बालासाहेब (महाराष्ट्र) 74.40 मीटर, नितेश यादव (सेना) 69.55 मीटर।

विमेंस:

100 मीटर: प्रकृति रूपा (कर्नाटक) 11.65 सेकंड, निपम (उत्तर प्रदेश) 11.69 सेकंड, चारु शौकीन (दिल्ली) 12.06 सेकंड।

400 मीटर: ऐश्वर्या मिश्रा (महाराष्ट्र) 54.22 सेकंड, मनीषा ए (हरियाणा) 54.66 सेकंड, गीता (राजस्थान) 54.72 सेकंड।

800 मीटर: लिली दास (उत्तराखंड) 2:09.43 सेकंड, कोमल चंद्रकांत (रेलवे स्पोर्ट्स) 2:10.34 सेकंड, थोटा संकीर्तन (आईओसीएल) 2:10.58 सेकंड।

10,000 मीटर: रवीना गायकवाड़ (महाराष्ट्र) 36:34.55 सेकंड, संजीवनी बाबूराव जादव (महाराष्ट्र) 36:35.33 सेकंड, हरमिलन बैंस (चंडीगढ़) 36:35.45 सेकंड।

डिस्कस थ्रो: अदिति राजेश (महाराष्ट्र) 48.22 मीटर, नेहा वर्मा (महाराष्ट्र) 44.36 मीटर, अमेरा अनवर शाह (मध्य प्रदेश) 43.97 मीटर।

ट्रिपल जंप: आई इलांगो (तमिलनाडु) 13.57 मीटर, निहारिका वशिष्ठ (पंजाब) 13.21 मीटर, भैरबी रॉय (रेलवे स्पोर्ट्स) 13.19 मीटर।

लंबी कूद: पावना नागराज (कर्नाटक) 5.72 मीटर, मेरिल एन मैथ्यू (अंजू बॉबी जॉर्ज अकादमी) 5.59 मीटर, श्रेष्ठ (महाराष्ट्र) 5.49 मीटर।

मेंस अंडर-20:

100 मीटर: आदित्य पिसल (महाराष्ट्र) 10.23 सेकंड, क्षितिज सुनील (महाराष्ट्र) 10.37 सेकंड, नील समराज (तमिलनाडु) 10.56 सेकंड।

400 मीटर: मानस शिंदे (महाराष्ट्र) 48.56 सेकंड, रंजीत एस (मध्य प्रदेश) 48.83 सेकंड, अली समीर (महाराष्ट्र) 49.52 सेकंड।

1,500 मीटर: हिमांशु (उत्तराखंड) 4:04.94 सेकंड, गोपाल (मध्य प्रदेश) 4:05.33 सेकंड, संदीप (महाराष्ट्र) 4:07.12 सेकंड।

110 मीटर बाधा दौड़: फसलुल हक (रिलायंस) 13.61 सेकंड, संदीप विनोदकुमार (रिलायंस) 13.64 सेकंड, सैफ फारूक (महाराष्ट्र) 13.70 सेकंड।

पुरुष भाला फेंक: आदित्य (हरियाणा) 72.34 मीटर, धैर्य (गुजरात) 65.32 मीटर, कोरौंगनबा (मणिपुर) 56.91 मीटर।

विमेंस अंडर-20:

पुरुष भाला फेंक: आदित्य (हरियाणा) 72.34 मीटर, धैर्य (गुजरात) 65.32 मीटर, कोरौंगनबा (मणिपुर) 56.91 मीटर।

Also Read: LIVE Cricket Score

100 मीटर बाधा दौड़: आदित्य अजी (रिलायंस) 14.27 सेकंड, डेजी मौर्य (महाराष्ट्र) 15.71 सेकंड, दीया जोशी (महाराष्ट्र) 15.84 सेकंड।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार