एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट के सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत को दोहरा झटका लगा। महिलाओं की टॉप सीड तन्वी खन्ना और पुरुषों की चौथी सीड सूरज कुमार चंद खिताबी रेस से बाहर हो गए।
तन्वी को मिस्र की तीसरी सीड सोहायला हजेम ने 11-6, 2-11, 7-11, 7-11 से मात दी, जबकि सूरज चंद को मिस्र के टॉप सीड मोहम्मद गोहर ने 11-8, 11-2, 11-7 से हराया।
इससे पहले, हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप का सिंगल्स खिताब जीतने वाले सूरज चंद ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हमवतन आठवीं सीड ओम सेमवाल को चार गेम में मात दी थी। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मिस्र के हसन मेनशावी को 11-4, 8-11, 11-2, 9-11, 11-8 से शिकस्त दी। पांच-गेम का यह मुकाबला 73 मिनट तक चला था।
एक अन्य रोमांचक पांच-गेम वाले मुकाबले में, संदेश पलानीवेल रविकुमार ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए छठी सीड अयान वजीरल्ली को 6-11, 10-12, 11-5, 11-6, 11-7 से हराया और पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
महिलाओं के वर्ग में, टॉप सीड तन्वी खन्ना ने वसुंधरा नंगारे को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां हमवतन छठी सीड निरुपमा दुबे को सीधे गेम में हराया, लेकिन सेमीफाइनल में मिस्र की तीसरी सीड सोहायला के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
एक अन्य रोमांचक पांच-गेम वाले मुकाबले में, संदेश पलानीवेल रविकुमार ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए छठी सीड अयान वजीरल्ली को 6-11, 10-12, 11-5, 11-6, 11-7 से हराया और पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) टूर का सेकंड टियर है। इस सर्किट के टूर्नामेंट दुनिया के प्रमुख देशों में आयोजित किए जाते हैं और यह खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने, रैंकिंग अंक हासिल करने तथा उच्च स्तर के पीएसए टूर्स में जगह बनाने का अवसर प्रदान करता है।