16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के 8वें दिन दादरा नगर हवेली तथा दमन दीव, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमों ने अपने-अपने डिवीजन 'ए' क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की।

Advertisement

गुरुवार को बिहार के राजगीर स्थित राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दिन के पहले मैच में, दादरा नगर हवेली तथा दमन दीव हॉकी ने हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। ​​विजेता टीम के लिए कप्तान धीरज पाल (27’, 42’) ने गोल किए, जबकि हॉकी चंडीगढ़ के लिए जसमीत सिंह (59’) ने गोल दागा।

Advertisement

दूसरे क्वार्टरफाइनल में, हॉकी पंजाब ने एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हॉकी झारखंड के खिलाफ 5-3 से जीत दर्ज की। राजवीर सिंह (29’, 56’) ने दो गोल दागे, जबकि आकाश दीप (11’), साहबजप्रीत सिंह (32’) और सन्मुख सिंह (39’) ने भी हॉकी पंजाब के लिए एक-एक गोल किया। हॉकी झारखंड के लिए, आशीष तानी पूर्ति (15’, 19’, 56’) ने हैट्रिक लगाई।

तीसरे क्वार्टरफाइनल में, उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के खिलाफ 6-3 से जीत दर्ज की। नीतीश यादव (49’, 51’) ने दो गोल दागे, जबकि करण धनुष (33’), प्रहलाद राजभर (39’), कप्तान केतन कुशवाहा (42’) और रोमित पाल (52’) ने भी उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए गोल किए। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए दीपक प्रकाश टोप्पो (34’, 45’, 57’) ने हैट्रिक लगाई।

दिन के आखिरी मैच में, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी हरियाणा के बीच 0-0 से ड्रॉ रहा, जिसके बाद मध्य प्रदेश ने शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की। ​​हॉकी मध्य प्रदेश के लिए शूटआउट में करण गौतम, गाजी खान, सिद्धार्थ बेन और रोनिन निंगोंबम सिंह ने गोल किए, जबकि गोलकीपर आयुष रजक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम बचाव किए। हॉकी हरियाणा के लिए आशीष, सचिन और विश्वजीत ने शूटआउट में गोल किए।

तीसरे क्वार्टरफाइनल में, उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के खिलाफ 6-3 से जीत दर्ज की। नीतीश यादव (49’, 51’) ने दो गोल दागे, जबकि करण धनुष (33’), प्रहलाद राजभर (39’), कप्तान केतन कुशवाहा (42’) और रोमित पाल (52’) ने भी उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए गोल किए। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए दीपक प्रकाश टोप्पो (34’, 45’, 57’) ने हैट्रिक लगाई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिन के पहले मैच में, हॉकी चंडीगढ़ ने जोरदार वापसी करते हुए पूल ए के एक रोमांचक मुकाबले में हॉकी महाराष्ट्र को 5-3 से मात दी। महाराष्ट्र ने प्रवीण पटियाल (21’) के जरिए पहला गोल किया, लेकिन चंडीगढ़ के कप्तान साहिल दुहान (27’) ने तुरंत जवाब देते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार