शुक्रवार को बिहार के राजगीर स्थित राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

डिवीजन सी के मुकाबले में गोवा हॉकी ने पूल बी में राजस्थान को 7-0 से हराया। करण कुमार (2वें, 12वें, 44वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि साहिल प्रमोद (17वें मिनट), दिलशाद अली (27वें मिनट), श्रेयस हुंड्रे चांगदेव (30वें मिनट) और अंकित (38वें मिनट) ने भी गोल किए। डिवीजन बी के मुकाबले में हॉकी उत्तराखंड ने बंगाल को 5-2 से हराया। विक्की सिंह बोहरा (पहले, 4वें मिनट) ने दो गोल करके उत्तराखंड को शुरुआती बढ़त दिलाई, जिसके बाद गोविंद सिंह (7वें, 60वें मिनट) ने भी दो गोल किए, जबकि अमन कुमार (52वें मिनट) ने एक और गोल जोड़ा। हॉकी बंगाल की ओर से कप्तान रिजू बार (9वें मिनट) और सुजल तुरी (22वें मिनट) ने गोल किए।

Advertisement

डिवीजन बी के एक अन्य मुकाबले में हॉकी अरुणाचल ने बिहार को 4-2 से हराया। हॉकी अरुणाचल के लिए शुभम राजभर (7वें मिनट), दीपक राव (24वें मिनट), रमन सिंह (34वें मिनट) और मोहित यादव (38वें मिनट) ने गोल किए, जबकि हॉकी बिहार के लिए सुमन कुमार (2वें मिनट) और कप्तान अभय शाह (58वें मिनट) ने गोल दागे। इससे पहले, गुरुवार को 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन आंध्र प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली हॉकी, तेलंगाना हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी ने अपने-अपने मुकाबले जीत थे।

पूरे भारत से कुल 30 टीमें डिवीजन ‘ए’, डिवीजन ‘बी’ और डिवीजन ‘सी’ में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें प्रमोशन और रेलिगेशन (ऊपरी या निचली श्रेणी में जाना) इस टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा देगा। डिवीजन ‘ए’ की टीमें चैंपियनशिप खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, वहीं डिवीजन ‘बी’ और ‘सी’ की शीर्ष दो टीमें प्रमोशन हासिल करेंगी। दूसरी ओर, डिवीजन ‘ए’ और ‘बी’ की सबसे नीचे रहने वाली दो टीमों को रेलिगेशन का सामना करना पड़ेगा। डिवीजन ‘ए’ में 12 टीमें होंगी जिन्हें चार पूल में बांटा जाएगा। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और 12 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा।

डिवीजन बी के एक अन्य मुकाबले में हॉकी अरुणाचल ने बिहार को 4-2 से हराया। हॉकी अरुणाचल के लिए शुभम राजभर (7वें मिनट), दीपक राव (24वें मिनट), रमन सिंह (34वें मिनट) और मोहित यादव (38वें मिनट) ने गोल किए, जबकि हॉकी बिहार के लिए सुमन कुमार (2वें मिनट) और कप्तान अभय शाह (58वें मिनट) ने गोल दागे। इससे पहले, गुरुवार को 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन आंध्र प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली हॉकी, तेलंगाना हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी ने अपने-अपने मुकाबले जीत थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

डिवीजन ‘बी’ लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें दो पूल होंगे। पूल ए में दिल्ली हॉकी, हॉकी गुजरात, हॉकी बंगाल, तेलंगाना हॉकी और हॉकी उत्तराखंड शामिल हैं। पूल बी में हॉकी कर्नाटक, छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी अरुणाचल, हॉकी हिमाचल और बिहार को रखा गया है। इसी तरह, डिवीजन ‘सी’ भी लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा। पूल ए में हॉकी आंध्र प्रदेश, हॉकी मिजोरम, ले पुडुचेरी हॉकी और असम हॉकी शामिल हैं, जबकि पूल बी में गोवा हॉकी, हॉकी जम्मू और कश्मीर और त्रिपुरा ओलंपिक एसोसिएशन शामिल हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार