16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के छठे दिन, डिवीजन 'बी' में दादरा नगर हवेली और दमन दीव, चंडीगढ़ और कर्नाटक की टीमों ने जीत हासिल की, जबकि डिवीजन 'ए' में मिजोरम, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।

Advertisement

सोमवार को दिन के पहले मैच में, दादरा नगर हवेली और दमन दीव हॉकी ने अपने पूल ए, डिवीजन 'बी' के मुकाबले में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 1-0 से हराया। विजेता टीम के लिए तीसरे क्वार्टर में अनुष्का गुप्ता (41') ने विजयी गोल दागा।

Advertisement

दिन के दूसरे मैच में, हॉकी चंडीगढ़ ने अपने पूल बी, डिवीजन 'बी' के मुकाबले में हॉकी हिमाचल को 4-1 से मात दी। अनु (7', 14', 52') ने हैट्रिक लगाई, जबकि रानी राधा (42') ने भी हॉकी चंडीगढ़ के लिए एक गोल का योगदान दिया। हॉकी हिमाचल के लिए एकमात्र गोल खुशविंदर गिल (44') ने दागा।

दिन के तीसरे मुकाबले में, हॉकी कर्नाटक ने पूल बी, डिवीजन 'बी' के मैच में हॉकी गुजरात पर 6-1 से शानदार जीत दर्ज की। ​​हॉकी कर्नाटक के लिए गोल करने वालों में केपी सिंचना (20', 52'), एमएम थानिया (2'), एसएम कुसुमांजलि (19'), प्रीति नीलारेड्डी (22') और हुग्गेन्नवर बसम्मा शिवप्पा (26') शामिल थीं, जबकि हॉकी गुजरात के लिए पार्वतीबेन गामर (31') ने एक गोल किया।

पूल डी, डिवीजन 'ए' में हॉकी मिजोरम ने छत्तीसगढ़ हॉकी पर 2-1 से जीत हासिल की। ​​जीतने वाली टीम के लिए के. वनलालपेकी (14', 41') ने दो महत्वपूर्ण गोल किए, जबकि छत्तीसगढ़ हॉकी की तरफ से एकमात्र गोल मनप्रीत कौर (27') ने किया।

हॉकी हरियाणा ने अपने पूल सी, डिवीजन 'ए' के मुकाबले में मणिपुर हॉकी को 4-2 से शिकस्त दी। हॉकी हरियाणा के लिए राधिका (12'), दीया (18'), विशाखा (42') और अंतिका (44') ने गोल किए, जबकि मणिपुर हॉकी की तरफ से टोंगब्रम रीनू देवी (5') और कप्तान देवी मोइरांगथेम प्रिंजा (6') ने गोल दागे।

Advertisement

पूल डी, डिवीजन 'ए' में हॉकी मिजोरम ने छत्तीसगढ़ हॉकी पर 2-1 से जीत हासिल की। ​​जीतने वाली टीम के लिए के. वनलालपेकी (14', 41') ने दो महत्वपूर्ण गोल किए, जबकि छत्तीसगढ़ हॉकी की तरफ से एकमात्र गोल मनप्रीत कौर (27') ने किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिन के आखिरी मैच में, पूल ए, डिवीजन 'ए' में, हॉकी झारखंड ने हॉकी महाराष्ट्र पर 6-0 से जीत हासिल की। ​​मेजबान टीम के लिए सुष्मिता गुरिया (14'), संदीपा कुमारी (22'), श्रुति कुमारी (27'), पुष्पा मांझी (36'), सानिया तिर्की (40') और प्रिटी बिलुंग (52') ने गोल किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार