भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी में रविवार को 'गर्व से स्वदेशी' थीम पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने फिटनेस और आत्मनिर्भरता को लेकर लोगों को प्रेरित किया।

Advertisement

मनसुख मांडविया ने आईएएनएस से कहा, "गर्व से कहो हम स्वदेशी हैं। इसी स्वदेश के लिए हमें फिट रहना बहुत जरूरी है। मुझे खुशी है कि दिल्ली में 50 से अधिक सांसद संडे ऑन साइकिल का संदेश दे रहे हैं।"

इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री ने भारतीय रेलवे के सहयोग से 'गर्व से स्वदेशी' स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने कहा, "हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी चीजों का उपयोग करना चाहिए। हमें अपने जीवन में स्वदेशी चीजों को अपनाना होगा।"

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा, "पिछले एक साल से हम युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि अगर दूरी कम है, तो हम ज्यादा से ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करें। आज के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा साइकिल के इस्तेमााल की जरूरत है। हमें बदलाव भी नजर आने लगा है।"

बस्तर से सांसद महेश कश्यप ने कहा, "पीएम मोदी देश के युवाओं को खेल के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया है। मैं बस्तर से आता हूं। वहां भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो दर्शाता है कि प्रधानमंत्री खेलों और हमारे युवाओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं।"

भारत को रेसलिंग में ओलंपिक पदक जिता चुकीं साक्षी मलिक ने कहा, "मैं हमेशा ही सभी को फिट रहने का संदेश देती रही हूं, चाहे आप किसी भी खेल को चनें। मुझे फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल मूवमेंट का हिस्सा बनकर बेहद खुशी है।"

बस्तर से सांसद महेश कश्यप ने कहा, "पीएम मोदी देश के युवाओं को खेल के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया है। मैं बस्तर से आता हूं। वहां भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो दर्शाता है कि प्रधानमंत्री खेलों और हमारे युवाओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रेलवे के बॉडी बिल्डिंग कोच शिव कुमार ने कहा, "देश के लोगों को फिट बनने के लिए जागरुक किया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी भी इस मुहिम में शामिल हुए हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार