मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में रविवार सुबह 7 बजे से 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का आयोजन होगा, जहां युवा लीडर्स फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ साइकिल चलाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल होंगे।

Advertisement

साइकिलिंग इवेंट 11 जनवरी को प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होगा, जो राजधानी के बीच से 5 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा। इस मुहिम का मकसद देश के नागरिकों, खासकर युवाओं को फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।

Advertisement

इस इवेंट में शामिल होने वाले यंग लीडर्स को मल्टी-लेयर स्क्रीनिंग प्रोसेस के जरिए चुना गया है, जिसमें क्विज, निबंध लेखन, प्रेजेंटेशन और भाषण जैसे कॉम्पिटिशन शामिल थे। इसके बाद 3,000 लोगों की फाइनल लिस्ट तैयार की गई।

ये लीडर्स तीन-दिवसीय विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का भी हिस्सा होंगे, जो एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय मंच है। इसमें भारत के माननीय प्रधानमंत्री के साथ-साथ अंतरिक्ष यात्री सुधांशु शुक्ला, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस और भारतीय महिला हॉकी कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी।

इससे पहले, साइकिलिंग इवेंट में भारतीय सेना के जवानों, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (पीएसयू), फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई), द ग्रेट खली, लवलीना बोरगोहेन, प्रियंका गोस्वामी, रानी रामपाल, रोडाली बरुआ, दीपिका कुमारी, अतानु दास, राहुल बनर्जी, मंगल सिंह चंपिया, संग्राम सिंह, शैंकी सिंह, नीतू घंघास, स्वीटी बूरा, पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता नितेश कुमार, मनीषा रामदास, रुबीना फ्रांसिस और सिमरन शर्मा (पैरा वर्ल्ड चैंपियन) जैसे प्रमुख खेल सितारों ने भाग लिया था।

ये लीडर्स तीन-दिवसीय विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का भी हिस्सा होंगे, जो एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय मंच है। इसमें भारत के माननीय प्रधानमंत्री के साथ-साथ अंतरिक्ष यात्री सुधांशु शुक्ला, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस और भारतीय महिला हॉकी कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रविवार को इस इवेंट में साइकिल रैली के अलावा, रस्सी कूद, योगासन जैसी कई और मजेदार फिटनेस एक्टिविटीज भी होंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार