सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शनिवार को न्यूलैंड्स में डरबन सुपर जाइंट्स पर 89 रनों की जीत के बाद लगातार दूसरी बार एसए20 चैंपियनशिप खिताब पर अपना कब्जा जमाया है।

Advertisement

ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद सनराइजर्स ने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

शनिवार रात 205 रन का टारगेट चेज कर रही डरबन सुपर जायंट्स 17 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई।

इससे पहले, सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन बनाए।

सनराइज के लिए टॉम एबेल (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि जॉर्डन हरमन और कप्तान एडेन मार्कराम ने 42-42 रन का योगदान दिया।

सनराइजर्स की गेंदबाजी इकाई पूरे सत्र में सबसे मजबूत रही है और उनके तेज गेंदबाज ने फाइनल मुकाबले में भी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

सनराइजर्स के लिए गेंदबाजी में मार्को यानसेन को 5 विकेट मिले। डैनियल वॉराल और ऑटनल बार्थमैन को 2-2 सफलताएं मिली।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार