कोम्बन्स एफसी ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम के कनककुन्नु पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में सुपर लीग केरल (एसएलके) के तीसरे सीजन के लिए अपनी आधिकारिक जर्सी और टीम का अनावरण किया। केरल सरकार के परिवहन मंत्री सीपी जॉन ने फैंस और अदाणी-प्रायोजित कोम्बन क्लब के अधिकारियों की उत्साही भीड़ के सामने जर्सी का अनावरण किया और टीम का परिचय कराया।

Advertisement

इस मौके पर मंत्री सीपी जॉन ने केरल फुटबॉल में कोम्बन्स एफसी की बढ़ती प्रतिष्ठा की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब का विस्तृत, बहुराष्ट्रीय स्क्वाड सुपर लीग केरल के प्रतिस्पर्धी स्तर को ऊपर उठाएगा।

कार्यक्रम में 26 सदस्यीय टीम को फैंस के सामने पेश किया गया। क्लब के गठन के बाद पहली बार, कोम्बन्स एफसी ने वास्तव में एक बहुराष्ट्रीय स्क्वाड उतारा है, जिसमें ब्राजील, घाना, कोलंबिया और अंगोला के छह विदेशी पेशेवर खिलाड़ी शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ केरल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक मुख्य समूह भी शामिल है, जिसमें तिरुवनंतपुरम के खिलाड़ियों पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभा को भी निखारा जा सके।

कार्यक्रम में क्लब की तकनीकी टीम का भी प्रशंसकों और मीडिया से औपचारिक परिचय कराया गया। सीजन 3 के लिए डगआउट का नेतृत्व स्कॉटलैंड के हेड कोच इयान गिलन करेंगे, जिन्होंने क्लब के शुरुआती सीजन 1 अभियान में कालीकट एफसी को खिताब जिताया था। सहायक कोच सनुष राज टी. उनके सहायक होंगे, जबकि अभिलाष वीएस टीम मैनेजर होंगे।

कोम्बन्स एफसी अपने सीजन 3 अभियान की शुरुआत 26 सितंबर को कोझिकोड (कालीकट) में कालीकट एफसी के खिलाफ 'अवे' मैच (दूसरे के मैदान पर) से करेगा। सीजन का पहला 'होम' मैच (अपने मैदान पर) 4 अक्टूबर को होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन कन्नूर एफसी की मेजबानी तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में की जाएगी।

टेक्निकल टीम:

हेड कोच: इयान गिलन (स्कॉटलैंड)

टेक्निकल टीम:

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम मैनेजर: अभिलाष वीएस

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार