दिग्गज खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शनिवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। श्रीकांत ने हमवतन मिथुन मंजूनाथ को सेमीफाइनल में हराया

Advertisement

श्रीकांत ने मिथुन को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 19-21, 21-13 से हराया।

पहले गेम में किदांबी श्रीकांत ने 8-2 की बढ़त बनाई और फिर बड़े आराम से पहला गेम जीत लिया। किदांबी श्रीकांत ने दूसरे गेम में तेज शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बना ली। मंजूनाथ ने वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद श्रीकांत ने मुकाबला 18-18 से बराबर कर दिया। मंजूनाथ ने दूसरा गेम जीत लिया और मैच को निर्णायक गेम में पहुंचाया। अंतिम गेम में, किदांबी श्रीकांत ने शुरू से ही खेल पर पकड़ बनाए रखी और अंत में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में श्रीकांत का सामना हांगकांग के जेसन गुनावान से होगा। सेमीफाइनल में जापान के मिनोरू कोगा के इंजरी की वजह से बाहर होने के कारण गुनावान को फाइनल में जगह मिली।

गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की महिला डबल्स जोड़ी भी शनिवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई।

महिला डबल्स सेमीफाइनल में, टॉप सीड और डिफेंडिंग चैंपियन गायत्री और ट्रीसा ने मलेशिया की सातवीं सीड ओंग शिन यी और कारमेन टिंग को 21-11, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की यह दूसरी जीत थी। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान की काहो ओसावा और माई तानाबे से होगा।

महिला एकल में टॉप सीड उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा के सेमीफाइनल में हार के साथ ही भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

महिला डबल्स सेमीफाइनल में, टॉप सीड और डिफेंडिंग चैंपियन गायत्री और ट्रीसा ने मलेशिया की सातवीं सीड ओंग शिन यी और कारमेन टिंग को 21-11, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की यह दूसरी जीत थी। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान की काहो ओसावा और माई तानाबे से होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मिश्रित डबल्स में हरिहरन अम्साकारुनन और ट्रीसा जॉली की सेमीफाइनल में हार से भारत की उम्मीद टूट गई। भारतीय जोड़ी को आठवीं सीड डेजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडाइन वार्डाना से 21-17, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार