New Delhi: भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। वेस्टइंडीज की टीम पिछले 27 टेस्ट मुकाबलों में भारत को शिकस्त नहीं दे सकी है।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने मई 2022 में भारत के खिलाफ किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले को 155 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को करारा जवाब देते हुए उसी साल लगातार दो मुकाबले जीते।

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच नवंबर 2002 से जून 2006 के बीच खेले गए लगातार चार मैच ड्रॉ रहे। हालांकि, इसी साल टीम इंडिया ने किंग्सटन के मैदान पर मेजबान टीम के विरुद्ध 49 रन से जीत दर्ज की।

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें साल 2011 में कुल 6 टेस्ट खेलीं, जिसमें 3 मैच जीते, जबकि इतने ही मुकाबले ड्रॉ रहे।

साल 2013 में दोनों देश कुल दो मैच खेले। भारत ने इस दौरान पारी के अंतर से दोनों ही मुकाबले अपने नाम किए। साल 2016 में भारत-वेस्टइंडीज की टीमें कुल 4 टेस्ट खेलीं, जिसमें 2 टेस्ट जीते, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे।

साल 2018 से 2019 के बीच टीम इंडिया ने सभी चार मुकाबले अपने नाम किए। साल 2023 में भारत ने एक मैच पारी के अंतर से जीता, जबकि एक ड्रॉ रहा। टीम इंडिया ने साल 2025 में वेस्टइंडीज को दोनों ही मुकाबलों में शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

Advertisement

दोनों देशों ने साल 1948 से अब तक टेस्ट इतिहास में कुल 102 मैच खेले हैं, जिसमें वेस्टइंडीज ने 30 मुकाबले जीते। भारतीय टीम इस दौरान 25 टेस्ट अपने नाम कर सकी है। वहीं, 47 टेस्ट ड्रॉ रहे।

साल 2018 से 2019 के बीच टीम इंडिया ने सभी चार मुकाबले अपने नाम किए। साल 2023 में भारत ने एक मैच पारी के अंतर से जीता, जबकि एक ड्रॉ रहा। टीम इंडिया ने साल 2025 में वेस्टइंडीज को दोनों ही मुकाबलों में शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर मेजबान टीम को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार