तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने रविवार को फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी की टीम और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली एक स्थानीय टीम के बीच 13 दिसंबर को खेले जाने वाले प्रदर्शनी फुटबॉल मैच के प्रबंधों की समीक्षा की।

Advertisement

तेलंगाना खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव सेना रेड्डी, राचकोंडा पुलिस आयुक्त सुधीर बाबू और अन्य अधिकारियों ने उन्हें इस मैच के लिए किए जा रहे प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री विक्रमार्क ने कहा कि मैच देखने के लिए हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के आने की उम्मीद है और उनसे सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि मेसी के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे और राचकोंडा तथा हैदराबाद दोनों पुलिस आयुक्त इन प्रबंधों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। मेसी, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, मंत्रियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

विक्रमार्क ने कहा कि यह मैच 'तेलंगाना राइजिंग' समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उनके अनुसार, मेसी ने स्वयं इस समारोह का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई। यह कार्यक्रम 'तेलंगाना राइडिंग ग्लोबल समिट' के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 42 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

श्रीधर बाबू ने कहा कि मेसी यहां केवल एक मैत्री मैच के लिए नहीं, बल्कि एक सामाजिक उद्देश्य के लिए आएंगे।

उन्होंने कहा कि वे निर्बाध समन्वय, जन सुरक्षा और एक उत्साहपूर्ण खेल वातावरण सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहे हैं, जो तेलंगाना के बड़े खेल आयोजनों के प्रति बढ़ते जोश को दर्शाता है। मंत्रियों ने कहा कि फुटबॉल प्रेमियों के लिए सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पुलिस और स्टेडियम अधिकारियों ने उन्हें मैदान के भीतर और बाहर की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। यह मैच मेसी के ‘जीओएटी टूर 2025’ का हिस्सा होगा। फुटबॉल प्रेमियों में ‘रेवंत रेड्डी 9 बनाम लियोनेल मेसी 10’ मैच को लेकर काफी उत्साह है।

उन्होंने कहा कि वे निर्बाध समन्वय, जन सुरक्षा और एक उत्साहपूर्ण खेल वातावरण सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहे हैं, जो तेलंगाना के बड़े खेल आयोजनों के प्रति बढ़ते जोश को दर्शाता है। मंत्रियों ने कहा कि फुटबॉल प्रेमियों के लिए सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह केवल फुटबॉल मैच नहीं होगा, क्योंकि राज्य सरकार मेसी को अपने ‘तेलंगाना राइजिंग’ अभियान के लिए वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बनाने की योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री खेल, पर्यटन, निवेश और युवाओं की भागीदारी के माध्यम से दुनिया के सामने राज्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए फुटबॉल दिग्गज को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार