तेलंगाना में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) के दूसरे सीजन के आयोजन को पूरा सहयोग देने की घोषणा की है। हैदराबाद में 8 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली यह दुनिया की एकमात्र फ्रेंचाइजी आधारित आर्चरी लीग होगी। राज्य सरकार का मानना है कि इस बड़े आयोजन से तेलंगाना में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और हैदराबाद एक प्रमुख स्पोर्टिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

Advertisement

एपीएल की मेजबानी के साथ-साथ तेलंगाना की अपनी फ्रेंचाइजी टीम काकतीय नाइट्स भी लीग में हिस्सा लेगी। इससे राज्य का आर्चरी से जुड़ाव और मजबूत होगा। खास तौर पर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में तीरंदाजी की पुरानी परंपरा को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। तेलंगाना के कोया और गोंड आदिवासी समुदायों में तीरंदाजी का विशेष महत्व रहा है, जहां यह खेल पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

राज्य में पहले से ही खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कई संस्थान काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल और खेलो इंडिया सेंटर युवाओं को प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। एपीएल के आयोजन से इन क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली तीरंदाजों को प्रेरणा मिलेगी और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा देखने और सीखने का अवसर मिलेगा।

यह घोषणा हैदराबाद में यंग इंडिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लोगो और वेबसाइट लॉन्च कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा मौजूद थीं। कार्यक्रम में सरकार ने एपीएल को राज्य के प्रमुख खेल आयोजनों में शामिल करते हुए खेल क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश और विकास की प्रतिबद्धता जताई।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार तेलंगाना में एक मजबूत खेल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी से हैदराबाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य का लक्ष्य भविष्य में हैदराबाद को 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार करना है।

विशेष मुख्य सचिव (खेल) जयेश रंजन ने भी एपीएल के आयोजन की पुष्टि करते हुए कहा कि आने वाले दो महीनों में हैदराबाद इस प्रतिष्ठित लीग की मेजबानी करेगा।

Advertisement

आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से आयोजित होने वाली एपीएल के दूसरे सीजन में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत और विदेशों के कुल 48 रिकर्व और कंपाउंड आर्चर शामिल होंगे। प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक विजेता, विश्व चैंपियन और दुनिया के शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

एपीएल का सबसे खास आकर्षण इसका 15 सेकंड का शॉट क्लॉक नियम है, जो मुकाबलों को तेज, रोमांचक और दर्शकों के लिए आसान बनाता है। यह नया फॉर्मेट तीरंदाजी को पारंपरिक खेल से आगे ले जाकर आधुनिक दर्शकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास है।

आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से आयोजित होने वाली एपीएल के दूसरे सीजन में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत और विदेशों के कुल 48 रिकर्व और कंपाउंड आर्चर शामिल होंगे। प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक विजेता, विश्व चैंपियन और दुनिया के शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एपीएल के दूसरे सीजन के जरिए तेलंगाना न केवल एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करेगा, बल्कि राज्य में जमीनी स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक तीरंदाजी के विकास को नई दिशा देने की कोशिश करेगा। इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा, खेल प्रेमियों को नया अनुभव और भारत की आर्चरी प्रतिभा को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार