एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को विमेंस डबल्स टेनिस में कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना और यूलिया पुतिनत्सेवा ने अंकिता रैना/ऋतुजा भोसले की जोड़ी को तीन सेट के मैच में 5-7, 6-3, 5-10 से हराया। नागोया में खेले गए इस कड़े मुकाबले में हार के साथ भारतीय सफर पहले ही राउंड में समाप्त हो गया।

Advertisement

भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला सेट 7-5 से जीता, लेकिन डैनिलिना और पुतिनत्सेवा ने शानदार वापसी की और दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद कजाख जोड़ी ने निर्णायक मैच टाई-ब्रेक में संयम बनाए रखा और 10-5 से जीत हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

भले ही विमेंस डबल्स में भारतीय चुनौती जल्द समाप्त हो गई, लेकिन अंकिता रैना और ऋतुजा भोसले के लिए टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। ये दोनों भारतीय खिलाड़ी मिक्स्ड डबल्स में भी हिस्सा ले रही हैं और उनके पास प्रतियोगिता में बने रहने का एक और मौका होगा।

पुतिनत्सेवा के पास अंतरराष्ट्रीय सर्किट का काफी अनुभव है। नियमित रूप से डब्ल्यूटीए टूर पर खेलने वालीं पुतिनत्सेवा सिंगल्स में टॉप 100 में शामिल हैं। यह अनुभव तब काम आया, जब मैच निर्णायक दौर में पहुंचा। पहला सेट गंवाने के बाद कजाख जोड़ी ने मुकाबले पर पकड़ बना ली।

भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में पहला सेट जीतकर मजबूत स्थिति बना ली थी, लेकिन वे इस बढ़त को जीत में नहीं बदल पाए। दूसरा सेट वे 3-6 से हार गए, जिससे नतीजा मैच टाई-ब्रेक पर निर्भर हो गया, जहां डैनिलिना और पुतिनत्सेवा ने पांच अंकों के अंतर से जीत हासिल की।

दूसरी तरफ, सुमित नागल का मेंस सिंगल्स का मुकाबला पहला सेट खत्म होने से पहले ही रोकना पड़ा। नागल साउथ कोरिया के होंग सियोंग-चान के खिलाफ 3-2 से आगे चल रहे थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।

भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में पहला सेट जीतकर मजबूत स्थिति बना ली थी, लेकिन वे इस बढ़त को जीत में नहीं बदल पाए। दूसरा सेट वे 3-6 से हार गए, जिससे नतीजा मैच टाई-ब्रेक पर निर्भर हो गया, जहां डैनिलिना और पुतिनत्सेवा ने पांच अंकों के अंतर से जीत हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

विमेंस डबल्स में बाहर होने के बाद, भारत का ध्यान अब मिक्स्ड डबल्स इवेंट्स और नागल के रीशेड्यूल किए गए सिंगल्स मैच पर है, क्योंकि भारतीय टीम प्रतियोगिता में अपनी मौजूदगी बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार