डब्ल्यूटीए 250 इवेंट के रोमांचक फाइनल में नंबर 1 सीड अमेरिकी कोको गॉफ ने रविवार को अपने एएसबी क्लासिक खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और एलिना स्वितोलिना के प्रयास को नाकाम करते हुए 6-7(4), 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की।

Advertisement

युवा अमेरिकी कोको गॉफ ने दो घंटे और 35 मिनट के मैच के बाद यूक्रेन की स्वितोलिना पर जीत हासिल की और अपने करियर का सातवां डब्ल्यूटीए टूर एकल खिताब जीता।

Advertisement

19 वर्षीय कोको गॉफ ऑकलैंड में बैक-टू-बैक खिताब जीतने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले पैटी फेंडिक (1988 और 1989), एलेनी डेनिलिडो (2003 और 2004) और जूलिया जॉर्जेस (2018 और 2019) का नाम दर्ज है।

डब्ल्यूटीए के अनुसार, मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन गॉफ ने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड के हार्ड कोर्ट पर एक और जीत के बाद अब एएसबी क्लासिक में लगातार 10 मैच जीते हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार