नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (एनआईएमएएस), दिरांग ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लद्दाख में 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 20 अविजित चोटियों पर सफल पर्वतारोहण अभियान पूरा किया। टीम ने सिर्फ 23 दिनों में इन 20 चोटियों पर पहली बार सफल आरोहण करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Advertisement

इस उपलब्धि पर रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, "दिरांग स्थित 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स' (एनआईएमएएस) ने अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान लद्दाख में 20 ऐसी चोटियों पर पहली बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करके इतिहास रच दिया है, जिन पर पहले कभी कोई नहीं चढ़ा था, उन्होंने 23 दिनों के रिकॉर्ड समय में इन 20 चोटियों पर पहली बार चढ़ाई पूरी की।"

"यह शानदार उपलब्धि माउंटेनियरिंग, खोज-बीन, अभियान के नेतृत्व और एडवेंचर स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है। साथ ही, यह देश के युवाओं को चुनौतियों का सामना करने, भारत के विविध इलाकों को जानने और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।"

एनआईएमएएस अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के दिरंग में स्थित है, जो भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख संस्थान है। यह देश का एकमात्र ऐसा संस्थान है जो जमीन, हवा और पानी से जुड़े एडवेंचर स्पोर्ट्स में प्रशिक्षण और अभियान की गतिविधियां प्रदान करता है।

"यह शानदार उपलब्धि माउंटेनियरिंग, खोज-बीन, अभियान के नेतृत्व और एडवेंचर स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है। साथ ही, यह देश के युवाओं को चुनौतियों का सामना करने, भारत के विविध इलाकों को जानने और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शिता से भी जुड़ी है, जिसमें युवाओं को देश को करीब से जानने, नए क्षेत्रों की खोज करने, फिट रहने और रोमांचक गतिविधियों के जरिए खुद को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार