अंडर-15 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारतीय लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार गोल्ड मेडल जीते और पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में देश के लिए कुल आठ मेडल हासिल किए। भारत ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अंडर-15 चैंपियनशिप में कुल 21 मेडल (8 गोल्ड, 6 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज) हासिल कर लिए हैं।

Advertisement

प्रथमेश एस पाटिल (52 किलोग्राम), नैतिक (62 किलोग्राम), केशव हर्षद चेमटे (75 किलोग्राम) और विवेक चौहान (85 किलोग्राम) ने अपने-अपने भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय टीम के लिए दिन को यादगार बनाया। चार गोल्ड मेडल के अलावा, भारत ने एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल भी जीते, जिससे सोमवार को सभी आठ भारवर्ग में पोडियम पर जगह बनाई।

Advertisement

फाइनल मुकाबलों में, पाटिल ने जापान के दाइची मात्सुमी के खिलाफ 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 10-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जापान के ही एक अन्य रेसलर, ताइसेई सुजुकी को 5-0 से हराया। नैतिक ने एक रोमांचक मुकाबले में उज्बेकिस्तान के इस्मोइलजोन नाजिरजोनोव को 8-6 से मात दी। चेमटे ने हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में कजाकिस्तान के येरसुल्तान सुलेमान को 11-10 से शिकस्त दी। वहीं, नितेश (57 किग्रा) को फाइनल में जापान के आइसेब घरेहदाघी के खिलाफ 2-10 से हार का सामना करने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

भारतीय टीम ने अपने तीनों ब्रॉन्ज-मेडल प्लेऑफ मुकाबले जीते। गौतम (41 किलोग्राम) ने हांगकांग के शू यान सुंग को 'पिन' करके 8-0 से जीत हासिल की, वंश अहलावत (44 किलोग्राम) ने ताजिकिस्तान के योकुब दिलशोद दिलशोजोदा पर 12-4 अंकों से शानदार जीत दर्ज की, जबकि अरमान (68 किलोग्राम) ने तुर्कमेनिस्तान के इदरीस मेलेजेयेव को 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 10-0 से हराया।

तीसरे दिन के नतीजे (पुरुष फ्रीस्टाइल)

गोल्ड: प्रथमेश एस पाटिल (52 किलोग्राम) ने दाइची मात्सुमी (जापान) को 10-0 से हराया।

Advertisement

गोल्ड: नैतिक (62 किलोग्राम) ने इस्मोइलजोन नाजिरजोनोव (उज्बेकिस्तान) को 8-6 से मात दी।

गोल्ड: केशव हर्षद चेम्टे (75 किलोग्राम) ने येरसुल्तान सुलेमान (कजाकिस्तान) को 11-10 से शिकस्त दी।

गोल्ड: विवेक चौहान (85 किलोग्राम) ने ताइसेई सुज़ुकी (जापान) को 5-0 से हराया।

Advertisement

सिल्वर: नितेश (57 किलोग्राम) को आइसेब घारेहदाघी (जापान) के हाथों 2-10 से हार मिली।

ब्रॉन्ज: गौतम (41 किलोग्राम) ने शू यान सुंग (हांगकांग) को 8-0 (फॉल) से हराया।

सिल्वर: नितेश (57 किलोग्राम) को आइसेब घारेहदाघी (जापान) के हाथों 2-10 से हार मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ब्रॉन्ज: अरमान (68 किलोग्राम) ने इदरीस मेलेजाएव (तुर्कमेनिस्तान) को 10-0 से हराया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार