PM Modi: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक से स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी ने इन सभी को लाल किले पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित भी किया था। इस मौके पर पीएम ने पूरे भारतीय दल की प्रशंसा की और उन सबको 'चैंपियन' का तगमा दिया। खास तौर पर भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की पीएम ने जमकर तारीफ की।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीजेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'टीम उन्हें याद करेगी'। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ अपने करियर का शानदार अंत किया।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर भारतीय पेरिस ओलंपिक दल से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान एथलीटों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। श्रीजेश ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ मिलकर पीएम मोदी को अपनी मुलाकात के दौरान भारत की जर्सी और हॉकी भी भेंट की।

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने श्रीजेश के संन्यास के फैसले के बारे में पूछा, "श्रीजेश, क्या आपने पहले ही संन्यास लेने का फैसला कर लिया था?"

श्रीजेश ने जवाब में कहा, "मैं पिछले कुछ सालों से संन्यास लेने के बारे में सोच रहा था। मेरे साथी खिलाड़ी अक्सर मजाकिया अंदाज में पूछते थे, 'तुम कब जा रहे हो?' मैंने पहली बार 2002 में राष्ट्रीय शिविर में भाग लिया और 2004 में जूनियर स्तर पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। तब से, मैं 20 वर्षों से अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।"

"पेरिस ओलंपिक से पहले मुझे लगा लगा कि ओलंपिक जैसे भव्य मंच पर संन्यास लेना, जहां पूरी दुनिया एक साथ आती है, मेरे करियर को समाप्त करने का सबसे सही तरीका होगा। इसलिए मैंने इस मंच पर संन्यास लेने का फैसला किया था।"

Advertisement

प्रधानमंत्री ने श्रीजेश से कहा, "टीम आपको याद करेगी, और उन्होंने आपको शानदार विदाई दी है।"

श्रीजेश ने आगे कहा, "सेमीफाइनल हारने के बाद, टीम थोड़ी निराश थी। लेकिन जब हम आखिरी मैच के लिए मैदान पर उतरे, तो मेरे साथी एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहे, कहते रहे, 'हमें श्रीजेश भाई के लिए यह जीतना है।' मैंने उस ओलंपिक पोडियम से उनका शुक्रिया अदा किया और हमारी जीत के बाद अपने संन्यास की घोषणा की।"

प्रधानमंत्री ने श्रीजेश से कहा, "टीम आपको याद करेगी, और उन्होंने आपको शानदार विदाई दी है।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार