आर. प्रग्गनानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर को बधाई दी।

Advertisement

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रग्गनानंदा की तारीफ करते हुए लिखा, "प्रग्गनानंदा को नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर बधाई। यह शतरंज की दुनिया में धैर्य, बुद्धि और स्वभाव की सबसे बड़ी परीक्षा है। शतरंज के सबसे बड़े मंचों में से एक पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराना बड़ी उपलब्धि है। लेकिन इसे और भी खास बनाता है वह जज्बा, जिसके साथ प्रग्गनानंदा खेलते हैं। वह एक भारतीय की तरह निडर हैं और पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं। प्रग्गनानंदा, आप उभरते हुए युवा भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। पूरे देश को आप पर गर्व है।"

Advertisement

आर. प्रग्गनानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर को बधाई दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

छठे दौर के बाद अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर चल रहे प्रग्गनानंदा ने शानदार वापसी की। उन्होंने लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतकर इतिहास रचा। इस दौरान उन्होंने विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन को टूर्नामेंट में दूसरी बार हराया और डी. गुकेश के खिलाफ भी महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। प्रग्गनानंदा 2021 के बाद नॉर्वे चेस में लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मैग्नस कार्लसन ने हासिल की थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार