Zhang Zhijie: इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान चीन का 17 वर्षीय शटलर झांग झी जाई कोर्ट में गिर गया जिसके बाद उसका निधन हो गया।

Advertisement

झांग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल टीम का यह प्रयास व्यर्थ गया। रविवार रात स्थानीय समयानुसार 11:20 बजे उसका निधन हो गया।

Advertisement

इस खबर के बाद टेनिस जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

भारत की बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु ने एक्स पर पोस्ट किया, "जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झी जाई के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैं इस दुखद समय में झांग के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। आज दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है।"

सोमवार को टूर्नामेंट में उसके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया, जिसमें चीनी दल ने काली पट्टी बांधी। झांग पिछले साल चीन की राष्ट्रीय युवा टीम में शामिल हुआ था।

इस साल की शुरुआत में, उसने प्रतिष्ठित डच जूनियर इंटरनेशनल युवा प्रतियोगिता में एकल खिताब जीता था।

Advertisement

सोमवार को बैडमिंटन एशिया और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडोनेशिया द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, "चीन के एकल खिलाड़ी झांग एक मैच के दौरान कोर्ट पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां कल स्थानीय समयानुसार 23:20 बजे उनका निधन हो गया।

इस साल की शुरुआत में, उसने प्रतिष्ठित डच जूनियर इंटरनेशनल युवा प्रतियोगिता में एकल खिताब जीता था।

चीनी बैडमिंटन संघ ने एक बयान में कहा, "झांग को बैडमिंटन बहुत पसंद था और वह राष्ट्रीय युवा बैडमिंटन टीम का एक बेहतरीन खिलाड़ी था। फिलहाल स्थानीय अस्पताल मौत के कारण का पता नहीं लगा पाया है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार