फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में हार झेलने वाली यूरोप की दो दिग्गज टीमें फ्रांस और इंग्लैंड अब तीसरे स्थान के लिए आमने-सामने होंगी। मियामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए केवल तीसरे स्थान पर आने और कांस्य पदक जीतने का नहीं होगा, बल्कि टूर्नामेंट का समापन सम्मानजनक तरीके से करने का भी मौका होगा।

Advertisement

फ्रांस को सेमीफाइनल में स्पेन ने 2-0 से हराया था, जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने 2-1 से हराया। अब दोनों टीमें तीसरे स्थान के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी।

यह मुकाबला व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिहाज से भी बेहद अहम है। फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे के पास गोल्डन बूट जीतने का अंतिम अवसर होगा। टूर्नामेंट में आठ गोल कर चुके एम्बाप्पे अगर इस मैच में गोल करते हैं तो वह लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ सकते हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के हैरी केन और जूड बेलिंगम भी छह-छह गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में बने हुए हैं।

फ्रांस ने इस विश्व कप में आक्रामक अंदाज में शुरुआत की थी। टीम ने पहले मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से हराया, फिर इराक को 3-0 से मात दी और नॉर्वे के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। नॉकआउट चरण में भी फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराने के बाद पैराग्वे और मोरक्को जैसी मजबूत टीमों को पछाड़ते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि स्पेन के खिलाफ टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

इंग्लैंड का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। टीम ने पहले मैच में क्रोएशिया को 4-2 से हराया, लेकिन दूसरे मुकाबले में घाना के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। इसके बाद पनामा पर जीत के साथ उसने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। नॉकआउट चरण में इंग्लैंड ने कांगो डीआर, सह-मेजबान मैक्सिको और नॉर्वे जैसी टीमों को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंततः उसे हार का सामना करना पड़ा।

इतिहास पर नजर डालें तो फ्रांस चौथी बार विश्व कप में तीसरे स्थान के मुकाबले में खेल रहा है। उसने 1958 में पश्चिम जर्मनी और 1986 में बेल्जियम को हराकर कांस्य पदक जीता था, जबकि 1982 में पोलैंड से हार गया था। दूसरी ओर इंग्लैंड तीसरी बार कांस्य पदक के लिए खेलेगा। इससे पहले उसे 1990 में इटली और 2018 में बेल्जियम के खिलाफ हार मिली थी।

इंग्लैंड का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। टीम ने पहले मैच में क्रोएशिया को 4-2 से हराया, लेकिन दूसरे मुकाबले में घाना के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। इसके बाद पनामा पर जीत के साथ उसने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। नॉकआउट चरण में इंग्लैंड ने कांगो डीआर, सह-मेजबान मैक्सिको और नॉर्वे जैसी टीमों को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंततः उसे हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड और फ्रांस के बीच मुकाबला रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे (एएम)) खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार