Hindustan Times Leadership Summit: भारत ने बुधवार को खेले गए एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में अर्जेंटीना के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की युवा टीम को सराहा है।

Advertisement

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एफआईएच हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में इतिहास रचने के लिए हमारी पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमारी युवा और जोशीली टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का पहला कांस्य पदक जीता है। यह शानदार उपलब्धि पूरे देश के अनगिनत युवाओं को प्रेरित करती है।"

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर लिखा, मेंस एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। अर्जेंटीना के खिलाफ शानदार वापसी हमारे युवा खिलाड़ियों के हौसले, अनुशासन और अटूट दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को वैश्विक मंच पर और भी बड़ी सफलता और कई शानदार पलों के लिए शुभकामनाएं।"

इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने 2-0 से बढ़त बना रखी थी, लेकिन अंतिम 11 मिनटों में भारत ने मैच का पासा पलटते हुए तीसरा पायदान अपने नाम किया।

इस मुकाबले में निकोलस रोड्रिगेज (तीसरे मिनट) और सैंटियागो फर्नांडीज (44वें मिनट) ने मेहमान टीम को बढ़त दिलाई, जिसके बाद भारत के लिए अंकित पाल (49वें मिनट), मनमीत सिंह (52वें मिनट), शारदानंद तिवारी (57वें मिनट) और अनमोल एक्का (58वें मिनट) ने गोल किए।

इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने 2-0 से बढ़त बना रखी थी, लेकिन अंतिम 11 मिनटों में भारत ने मैच का पासा पलटते हुए तीसरा पायदान अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार