उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि को टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का सबूत बताया है।

Advertisement

रविवार को ऑकलैंड में हुए फाइनल में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया। इसके बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा, "एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। यह शानदार उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का सबूत है। देश को उनकी इस कामयाबी पर गर्व है। मैं उनके निरंतर सफल होने और भारत के लिए और भी कई सम्मान हासिल करने की कामना करता हूं।"

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एफआईएच विमेंस नेशंस कप 2025–26 में शानदार जीत के लिए हमारी महिला हॉकी टीम को बधाई। आपके खेल का आक्रामक अंदाज, बेहतरीन खेल कौशल और कभी न हार मानने वाले जज्बे ने पूरे देश में जोश भर दिया है और भविष्य के चैंपियन बनने के लिए और भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।"

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम की सराहना करते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया था, "भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है और खुशी दी है। एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। टीम को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह जीत और भी लोगों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।"

भारत ने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए अपना दूसरा नेशंस कप खिताब जीता और अगले सीजन की एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के लिए प्रमोशन हासिल किया। नवनीत कौर ने चौथे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करके भारत के लिए अच्छी शुरुआत की। इसके बाद 15वें मिनट में सुनीलिता टोप्पो ने दीपिका के तेज शॉट को चालाकी से डिफ्लेक्ट करके बढ़त को दोगुना कर दिया।

इस जीत के साथ भारत का अजेय सफर (बिना कोई मैच हारे जीत का सिलसिला) जारी रहा। टीम ने पूल ए में यूएसए (3-2), जापान (2-1) और उरुग्वे (3-2) को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत ने सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से करारी शिकस्त भी दी थी। यह भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब था; इससे पहले टीम ने 2022 में पहला संस्करण जीता था।

Advertisement

भारत ने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए अपना दूसरा नेशंस कप खिताब जीता और अगले सीजन की एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के लिए प्रमोशन हासिल किया। नवनीत कौर ने चौथे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करके भारत के लिए अच्छी शुरुआत की। इसके बाद 15वें मिनट में सुनीलिता टोप्पो ने दीपिका के तेज शॉट को चालाकी से डिफ्लेक्ट करके बढ़त को दोगुना कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपए और हर सपोर्ट स्टाफ़ सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार