Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स का दबदबा देखने को मिला है। रविवार को महिला टीम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद पुरुष टीम ने भी सोमवार को रजत पदक अपने नाम किया। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पार्थ ने बताया कि उनके लिए यह मेडल काफी खास है। पार्थ ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "यह मेडल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण और खास है, क्योंकि सीनियर टीम के साथ और यह एशियन गेम्स का भी मेरा पहला मेडल है। क्वालिफिकेशन अच्छे नहीं रहे थे और मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं था, लेकिन जाहिर तौर पर मैंने इससे काफी कुछ सीखा, जो आगे मैचों में मेरी मदद करेंगे।"
Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स का दबदबा देखने को मिला है। रविवार को महिला टीम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद पुरुष टीम ने भी सोमवार को रजत पदक अपने नाम किया। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय शूटिंग टीम का प्रदर्शन अब तक एशियन गेम्स 2026 में शानदार रहा है। भारत ने कुल 6 मेडल जीते हैं, जिसमें से 5 शूटिंग के खेल से आए हैं। रविवार को महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, पुरुष शूटिंग टीम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद हिमांशु ढिल्लों और रुद्राक्ष पाटिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतरीन खेल दिखाया। हिमांशु सिल्वर जीतने में सफल रहे, तो रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।