पूर्व चैंपियन भारत ने सोमवार को यहां थॉमस और उबर कप 2026 के पुरुषों के ग्रुप ए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में सिर्फ एक बदलाव किया। कनाडा के खिलाफ खेलने उतरी टीम में से किदांबी श्रीकांत की जगह पर एचएस प्रणय को मैच खेलने का मौका मिला। भारतीय टीम की शुरुआत शानादर रही। लक्ष्य सेन ने पहले मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी भी शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने सिर्फ 26 मिनट में श्रेय ढांड को 21-8, 21-6 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया।

Advertisement

पूर्व चैंपियन भारत ने सोमवार को यहां थॉमस और उबर कप 2026 के पुरुषों के ग्रुप ए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने ग्रुप के अपने पहले मुकाबले में कनाडा को 4-1 से हराया था। भारतीय टीम की अगली भिड़ंत अब चीन के साथ 29 अप्रैल को होगी। चीन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की थी, जबकि कनाडा को 4-1 से हराया था। भारत और चीन के बीच ग्रुप में पहले स्थान पर रहने की जंग होगी। भारत ने 2022 में थॉमस कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया को हराकर अपना पहला खिताब हासिल किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार