टोटेनहम हॉटस्पर ने वेस्ट हैम यूनाइटेड से पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर माटेउस फर्नांडीस को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 21 वर्षीय फर्नांडीस इसे अपने करियर का बेहतरीन कदम मानते हैं।

Advertisement

फर्नांडीस पहले ही पुर्तगाल के लिए सीनियर डेब्यू कर चुके हैं। वह वेस्ट हैम के साथ शानदार प्रीमियर लीग सीजन के बाद यहां आए हैं। उम्मीद है कि फर्नांडीस नए सीजन से पहले टोटेनहम के मिडफील्ड को मजबूत करेंगे।

Advertisement

फर्नांडीस ने कहा, "मैं इस अगले कदम के लिए बहुत उत्साहित हूं। स्पर्स एक बहुत बड़ा क्लब है, और हेड कोच की इसमें अहम भूमिका थी कि मैंने यहां आने का फैसला किया। जब हमारी बात हुई, तो वह बहुत खास था। हम फुटबॉल को एक ही नजरिए से देखते हैं। एक मजबूत टीम के तौर पर मैदान पर उतरना, जोश और ऊर्जा के साथ हर मैच जीतने की कोशिश करना। मैं शुरुआत करने, फैंस और बाकी सभी से मिलने और क्लब के लिए अपना सब कुछ देने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

स्पोर्टिंग डायरेक्टर जोहान लैंग ने मिडफील्डर का स्वागत करते हुए कहा कि टोटेनहम को भरोसा है कि फर्नांडीस में क्लब के लिए एक अहम खिलाड़ी बनने की काबिलियत है। लैंग ने कहा, "वह बेहतरीन टेक्निकल काबिलियत, समझदारी और परिपक्वता वाले खिलाड़ी हैं। कम उम्र में ही उन्होंने दिखाया है कि वह मुश्किल और हाई-प्रेशर वाले मैच में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारा मानना ​​है कि माटेउस के करियर के अगले कदम के लिए यह सही जगह है।"

फर्नांडीस ने कहा, "मैं इस अगले कदम के लिए बहुत उत्साहित हूं। स्पर्स एक बहुत बड़ा क्लब है, और हेड कोच की इसमें अहम भूमिका थी कि मैंने यहां आने का फैसला किया। जब हमारी बात हुई, तो वह बहुत खास था। हम फुटबॉल को एक ही नजरिए से देखते हैं। एक मजबूत टीम के तौर पर मैदान पर उतरना, जोश और ऊर्जा के साथ हर मैच जीतने की कोशिश करना। मैं शुरुआत करने, फैंस और बाकी सभी से मिलने और क्लब के लिए अपना सब कुछ देने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

स्पोर्टिंग सीपी की अकादमी से निकले फर्नांडीस ने 2022 में अपनी पहली टीम के लिए डेब्यू किया और फिर एस्टोरिल में लोन पर सफल समय बिताया। वह 2024 में साउथेम्प्टन से जुड़े, जहां 36 प्रीमियर लीग मैच खेलने के बाद क्लब का 'प्लेयर ऑफ द सीजन' अवॉर्ड जीता। वे अगस्त 2025 में वेस्ट हैम चले गए और उसके बाद प्रीमियर लीग के हर मैच में खेले। उन्होंने तीन गोल किए और चार असिस्ट दिए, साथ ही लीग के टॉप टैकलर्स में भी जगह बनाई। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस साल की शुरुआत में पहली बार पुर्तगाल की सीनियर टीम में बुलाया गया और अप्रैल में अमेरिका के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार