थॉमस और उबर कप फाइनल से पहले भारत को झटका लगा है। महिला डबल्स की जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने ट्रीसा की चोट के कारण इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
हालांकि, बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने टीम में उनकी जगह श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबम को शामिल किया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के हॉर्सेंस में आयोजित किया जाएगा। यह थॉमस कप का 34वां संस्करण होगा, जबकि उबर कप अपने 31वें संस्करण के साथ वापसी कर रहा है।
बीएआई ने एक बयान में कहा, "ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा की चोट के कारण थॉमस और उबर कप फाइनल 2026 में हिस्सा नहीं लेंगी। श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबम ने भारतीय महिला टीम में इस जोड़ी की जगह ली है।"
ट्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने इस महीने की शुरुआत में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से भी अपना नाम वापस ले लिया था। पिछले महीने अपने शुरुआती दौर के महिला डबल्स मैच के दौरान ट्रीसा को लगी चोट के बाद उन्होंने स्विस ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया था। ट्रीसा और गायत्री शुरुआती गेम में चीनी ताइपे की हू लिंग फैंग और झेंग यू चीह के खिलाफ 7-13 से पीछे चल रही थीं, जब उन्हें मैच से हटना पड़ा था।
बीएआई ने एक बयान में कहा, "ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा की चोट के कारण थॉमस और उबर कप फाइनल 2026 में हिस्सा नहीं लेंगी। श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबम ने भारतीय महिला टीम में इस जोड़ी की जगह ली है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
थॉमस और उबर कप फाइनल के लिए भारतीय महिला टीम: पीवी सिंधु, उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा, देविका सिहाग, ईशारानी बरुआ, कविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी, तनीषा क्रैस्टो, श्रुति मिश्रा और प्रिया कोन्जेंगबम।