दो बार की ओलंपिक चैंपियन शॉन मिलर-उइबो को दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के लिए इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर बनाया गया है। बहामास की यह स्टार स्प्रिंटर 18 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली इस रेस के 21वें संस्करण का हिस्सा होगी।
वेस्टइंडीज की स्टार एथलीट शॉने मिलर-उइबो इस इवेंट में हिस्सा लेंगी, जो भारत की प्रमुख लंबी दूरी की दौड़ों में से एक है। 400 मीटर की सफल धाविका रहीं मिलर-उइबो अपने अनुभव के साथ इस रेस में उतरेंगी। इस प्रतियोगिता में पेशेवर धावकों के साथ-साथ फिटनेस और शौक के लिए दौड़ने वाले कई लोग भी भाग लेते हैं।
मिलर-उइबो दो बार की ओलंपिक चैंपियन हैं। उन्होंने रियो 2016 और टोक्यो 2020 गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर रेस जीती थी। टोक्यो में मिली जीत के साथ वह फ्रांस की मैरी-जोस पेरेक के बाद ओलंपिक 400 मीटर का खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली दूसरी महिला बनीं। उन्होंने फाइनल में 48.36 सेकंड का नॉर्थ अमेरिकन रिकॉर्ड बनाया था।
बहामास की इस एथलीट का वर्ल्ड चैंपियनशिप करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने 2015 और 2019 में 400 मीटर में सिल्वर मेडल जीता और 2022 में यूजीन में वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। उन्होंने 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 200 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था, और उनका 21.74 सेकंड का पर्सनल बेस्ट समय बहामास का नेशनल रिकॉर्ड है।
मिलर-उइबो ने यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया में अपने कॉलेज के दिनों से ही इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में 200 मीटर रेस जीती थी। इसके बाद में उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले में बहामास के लिए मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल भी जीता।
भारत दौरे को लेकर मिलर-उइबो ने कहा कि यह मौका सिर्फ किसी रेस में शामिल होने से कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा, “दौड़ने की वजह से मैं कई शानदार जगहों पर गई हूं, लेकिन मैं भारत, और खासकर नई दिल्ली आने और ऐसी रेस का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जिसका यहां के समुदाय से गहरा जुड़ाव है। दिल्ली हाफ मैराथन अलग-अलग बैकग्राउंड, कहानियों और क्षमताओं वाले लोगों को एक साथ लाती है, जिन्हें दौड़ने की खुशी एक साथ जोड़ती है।"
मिलर-उइबो ने यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया में अपने कॉलेज के दिनों से ही इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में 200 मीटर रेस जीती थी। इसके बाद में उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले में बहामास के लिए मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल भी जीता।
Also Read: LIVE Cricket Score
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन और वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि मिलर-उइबो का जुड़ना उन मूल्यों को दिखाता है जिन्हें यह इवेंट बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने कहा, "शॉने मिलर-उइबो बेहतरीन प्रदर्शन, मेहनत और मजबूत इरादों की मिसाल हैं। यही गुण दौड़ को लोगों के लिए खास और प्रेरणादायक बनाते हैं। हमें उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी ज्यादा से ज्यादा लोगों को दौड़ने, खुद को बेहतर बनाने और इस सफर का आनंद लेने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही, वह हमारे 'रन फोर जीरो हंगर' अभियान के जरिए लोगों को एक बड़े सामाजिक उद्देश्य से भी जोड़ने में मदद करेंगी।"