यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग में क्रिस्टल पैलेस ने एजेड अल्कमार को 3-1 से शिकस्त दी। इस्माइला सार इस मुकाबले के हीरो रहे, जिन्होंने कुल दो गोल दागे।

Advertisement

इस मुकाबले का खाता मैक्सेंस लैक्रोइक्स ने खोला, जिन्होंने मुकाबले के 22वें मिनट गोल दागते हुए क्रिस्टल पैलेस को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद इस्माइला सार (45+7) ने गोल करते हुए टीम को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया।

इस मुकाबले के 54वें मिनट एजेड अल्कमार की ओर से गोल करते हुए स्वेन मिजनंस ने क्रिस्टल पैलेस की बढ़त आधी कर दी थी, लेकिन तीन मिनट बाद इस्माइला सार ने अपना दूसरा गोल दागते हुए क्रिस्टल को मुकाबले में 3-1 से आगे कर दिया।

इसी के साथ क्रिस्टल पैलेस ने 3 अंक हासिल कर लिए। इस टीम ने अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। वहीं, एजेड अल्कमार को तीन मैचों में सिर्फ 1 जीत मिल सकी है।

इससे पहले क्रिस्टल पैलेस को एईके लारनाका के खिलाफ 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। मैक्सेंस लैक्रोइक्स का मानना है कि पिछले मुकाबले में मिली हार ने टीम को वापसी के लिए प्रेरित किया है।

इसी के साथ क्रिस्टल पैलेस ने 3 अंक हासिल कर लिए। इस टीम ने अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। वहीं, एजेड अल्कमार को तीन मैचों में सिर्फ 1 जीत मिल सकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "हम वाकई बहुत खुश हैं। एईके लारनाका के खिलाफ हमारी हार थोड़ी दुखद थी, लेकिन हमने मैच से पहले कहा था कि हम इस मुकाबले को जीतकर फैंस को तोहफा देना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हर कोई इसका हकदार है। हमारी टीम इस समय अच्छी स्थिति में हैं। हमने लगातार तीन मैच जीते हैं। हम इससे बहुत खुश हैं। हम जीत की इस लय को बरकरार रखना चाहते हैं। रविवार को हमारा डर्बी मैच है। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार