भारतीय थ्रोअर अमानत कंबोज ने गुरुवार को इस सीजन का अपना सबसे अच्छा थ्रो करते हुए अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
मई 2026 में 52.24 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ एशियन अंडर-20 का गोल्ड मेडल जीतने वालीं अमानत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 52.58 मीटर का थ्रो किया, जिसके साथ अमानत दुनिया की बेहतरीन अंडर-20 थ्रोअर्स में छठे स्थान पर रहीं। महिलाओं का डिस्कस थ्रो फाइनल शनिवार को होगा।
अमानत जैवलिन थ्रो फाइनल में जगह बनाने वालीं तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले आशीष यादव और टी. धरणीधरन पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में जगह बना चुके हैं।
आशीष ने 69.87 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ अपने ग्रुप में टॉप किया, जबकि धरणीधरन ने 68.07 मीटर का थ्रो करते हुए अपने ग्रुप से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। कुल मिलाकर, आशीष क्वालिफिकेशन में दूसरे, जबकि धरणीधरन 12वें पायदान पर रहे।
साउथ अफ्रीका के अंडर-20 जैवलिन चैंपियन जान-हेंड्रिक हेमैंस ने यूजीन में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ही थ्रो में 76.02 मीटर के साथ ऑटोमैटिक क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया। हेमैंस के पीछे, तीन एथलीट्स ने 69 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया, जिनमें भारत के आशीष (69.87 मीटर), पोलैंड के अलेक्जेंडर वोज्ना (69.80 मीटर) और चीन के यांग झाओयी (69.80 मीटर) शामिल हैं। ऐसे में फाइनल में कड़े मुकाबले की उम्मीद है।
पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में, मोगली वेंकटराम ने अपनी हीट में 1:52.81 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि उविन आनंद ने 1:52.37 का बेहतर समय निकाला।
साउथ अफ्रीका के अंडर-20 जैवलिन चैंपियन जान-हेंड्रिक हेमैंस ने यूजीन में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ही थ्रो में 76.02 मीटर के साथ ऑटोमैटिक क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया। हेमैंस के पीछे, तीन एथलीट्स ने 69 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया, जिनमें भारत के आशीष (69.87 मीटर), पोलैंड के अलेक्जेंडर वोज्ना (69.80 मीटर) और चीन के यांग झाओयी (69.80 मीटर) शामिल हैं। ऐसे में फाइनल में कड़े मुकाबले की उम्मीद है।
Also Read: LIVE Cricket Score
ओरेगन के हेवर्ड फील्ड में 5-9 अगस्त के बीच आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत की 36-सदस्यीय ट्रैक और फील्ड टीम हिस्सा ले रही है।