केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को मलेशिया के टिटिवांगसा पार्क में प्रवासी भारतीयों के साथ साइकिलिंग की, जिसकी तस्वीरें उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई हैं।

Advertisement

तस्वीरें साझा करते हुए मनसुख मांडविया ने लिखा, "टिटीवांग्सा पार्क में साइकिलिंग का आनंद लिया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों के साथ अपनेपन को महसूस किया।"

Advertisement

मांडविया भारत सरकार की ओर से 'सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि' के लिए अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ पुरस्कार 2025 प्राप्त करने के लिए मलेशिया दौरे पर हैं।

मलेशिया में 29 लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। शुक्रवार को मनसुख मांडविया ने मलेशिया के भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में भारत की विकास यात्रा को सुदृढ़ बनाने और 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण को साकार करने में विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला था।

इस दौरान मनसुख मांडविया ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने, अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित रखने और भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत बनाने के साथ मलेशिया की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारतीय समुदाय को सराहा।

केंद्रीय मंत्री ने मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री स्टीवन सिम ची कियोंग को आईएसएसए मंच की सफल मेजबानी के लिए मलेशिया को बधाई दी है। यह मंच वैश्विक स्तर पर सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने की मलेशिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement

इस दौरान मनसुख मांडविया ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने, अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित रखने और भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत बनाने के साथ मलेशिया की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारतीय समुदाय को सराहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

केंद्रीय मंत्री ने दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि तीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों सहित 150 से अधिक भारतीय कंपनियां मलेशिया में काम कर रही हैं, जबकि मलेशिया की लगभग 70 कंपनियां भारत में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, दूरसंचार, तेल और गैस, बिजली और पर्यटन आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय कामगारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार