युवा मामले और खेल राज्य मंत्री, रक्षा खडसे, ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के क्षेत्रिय केंद्र कांदिवली, मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें एथलीट, कोच, अधिकारी, सहयोगी स्टाफ और स्थानीय लोग शामिल थे।

Advertisement

कार्यक्रम में लोकसभा के पूर्व सदस्य रहे डॉ. हीना गावित और डॉ. प्रीतम गोपीनाथ मुंडे के अलावा, मुंबई साई के क्षेत्रिय अधिकारी पांडुरंग चाटे, साई के अधिकारी, सहयोगी स्टाफ मौजूद थे।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अलग-अलग योग आसन, सासों से जुड़े आसन और ध्यान का अभ्यास किया। बड़ी संख्या में योग करते लोगों ने एकता, अनुशान और सबकी भलाई की भावना को दिखाया। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अहम योग के इस संदेश का प्रसार वैश्विक स्तर पर हुआ।

कार्यक्रम में ताकत, लचीलेपन और धैर्य को दिखाने वाले विशेष योग का प्रदर्शन भी किया गया। योग के शारीरिक, मानसिक और धार्मिक फायदों और सभी उम्र के लोगों के लिए इसकी जरूरत पर जोर दिया गया।

रक्षा खडसे ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "आज की तेज रफ्तार दुनिया में शारीरिक फिटनेस, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बेहद अहम है। युवाओं और एथलीटों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।"

कार्यक्रम में ताकत, लचीलेपन और धैर्य को दिखाने वाले विशेष योग का प्रदर्शन भी किया गया। योग के शारीरिक, मानसिक और धार्मिक फायदों और सभी उम्र के लोगों के लिए इसकी जरूरत पर जोर दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने योग को एक वैश्विक अभियान बनाने और दुनिया भर में लाखों लोगों को योग को जिंदगी जीने के तरीके के तौर पर अपनाने के लिए प्रेरित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने और नेतृत्व की भूमिका की तारीफ की। संयुक्त राष्ट्र से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पहचान मिलने से योग स्वास्थ्य, तालमेल और पूरी तरह से सेहत को बढ़ावा देने वाला एक विश्वव्यापी अभियान बन गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार