केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को मुंबई स्थित वर्ली कोस्टल साइकिल ट्रैक पर 'फिट इंडिया साइक्लोथॉन' के एक खास एडिशन की अगुवाई करेंगे। यह कार्यक्रम 21 जून को मनाए जाने वाले '11वें इंटरनेशनल योग डे' की तैयारी के तहत देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का हिस्सा है।

Advertisement

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के मुंबई रीजनल सेंटर की ओर से 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत आयोजित यह इवेंट सुबह 6:30 बजे शुरू होगा और इसमें करीब 250 साइकिलिस्ट के शामिल होने की उम्मीद है। फिटनेस के शौकीनों, खिलाड़ियों, छात्रों और आम लोगों को एक साथ लाने वाली इस साइक्लोथॉन का मकसद लोगों को नियमित फिजिकल एक्टिविटी के जरिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और पर्यावरण के अनुकूल ट्रांसपोर्ट के साधन के तौर पर साइकिलिंग को बढ़ावा देना है।

Advertisement

एक तरफ अरब सागर और दूसरी तरफ सैकड़ों साइकिल सवारों के साथ, बुधवार को मुंबई में आयोजित साइक्लोथॉन फिट इंडिया मूवमेंट के केंद्रीय संदेश को मूर्त रूप देने के लिए तैयार है: स्वस्थ नागरिक, स्वच्छ शहर और एक मजबूत खेल संस्कृति, क्योंकि भारत एक वैश्विक खेल शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मांडविया 'फिट इंडिया मूवमेंट' के प्रमुख समर्थक रहे हैं और उन्होंने पब्लिक हेल्थ को बेहतर बनाने के एक आसान लेकिन असरदार तरीके के तौर पर साइकिलिंग को लगातार बढ़ावा दिया है। दिसंबर 2024 में शुरू की गई इस साइकिलिंग पहल ने देश के 3 लाख से अधिक स्थानों पर 30 लाख से ज्यादा लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया है। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, योगासन भारत, राहगिरी फाउंडेशन और माय भारत के सहयोग से किया जाता है।

एक तरफ अरब सागर और दूसरी तरफ सैकड़ों साइकिल सवारों के साथ, बुधवार को मुंबई में आयोजित साइक्लोथॉन फिट इंडिया मूवमेंट के केंद्रीय संदेश को मूर्त रूप देने के लिए तैयार है: स्वस्थ नागरिक, स्वच्छ शहर और एक मजबूत खेल संस्कृति, क्योंकि भारत एक वैश्विक खेल शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उल्लेखनीय है कि बीते 10 वर्षों में, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य आंदोलनों में से एक बन गया है, जिसमें भारत सबसे आगे रहा है। विभिन्न महाद्वीपों के देश समग्र स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हो रहे हैं, ऐसे में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल और योग दिवस जैसी पहल वैश्विक समुदाय के लिए एक स्वस्थ, सक्रिय और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने में भारत के नेतृत्व को और मजबूत कर रही हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार