US Open: पिछले साल की फाइनलिस्ट ट्यूनीशिया की ओन्स जाबौर ने सांस लेने में दिक्कत के बावजूद कोलंबियाई युवा कैमिला ओसोरियो को 7-5, 7-6(4) से हराकर मंगलवार को यूएस ओपन के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Advertisement

2022 की उपविजेता, जो सोमवार को 29 साल की हो गयी, ने सांस लेने में कठिनाई के बावजूद कोलंबियाई युवा कैमिला ओसोरियो को पछाड़कर लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम के अंदर एक साहसी प्रदर्शन के साथ जीत हासिल की ।

Advertisement

जाबौर ने अपने ट्रेडमार्क ड्रॉप शॉट्स और लूपिंग लॉब्स का इस्तेमाल करते हुए जीत दर्ज की।ट्यूनीशियाई का अगला मुकाबला गुरुवार को चेक गणराज्य की किशोरी लिंडा नोस्कोवा से होगा, जिन्होंने मैडिसन ब्रेंगल को आसानी से 6-2, 6-1 से हराया।

महिला एकल प्रतियोगिता के पहले दौर के मैच में एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने कनाडा की 2021 यूएस ओपन महिला एकल उपविजेता लेयला फर्नांडीज को हरा दिया।

काफी नाटकीयता वाले कड़े मुकाबले में एलेक्जेंड्रोवा 7-6(4), 5-7, 6-4 से मैच जीतने में सफल रही।

दूसरे दिन पहले दौर के अन्य मैचों में, यूनाइटेड किंगडम की केटी बोल्टर ने फ्रांस की डायने पैरी को 6-4, 6-0 से हराया, जबकि जर्मनी की मारिया तात्जाना क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक से 6-2, 6-1 से हार गईं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार