Athlead Goa Challengers: भारत के दिग्गज खिलाड़ी सत्यन गणशेखरन और हरमीत देसाई अपनी-अपनी टीमों दबंग दिल्ली टीटीसी और एथलीड गोवा चैलेंजर्स के लिए खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे।

Advertisement

शनिवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 का खिताबी मुकाबला होगा, जिसमें सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Advertisement

मंच तैयार है और काउंटडाउन शुरू हो चुका है क्योंकि यूटीटी 2024 कुछ ही घंटों में अपने चरम पर पहुंच जाएगा, जिसमें 2018 की चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी का मुकाबला मजबूत गत चैंपियन एथलीड गोवा चैलेंजर्स से होगा।

लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को शानदार वापसी करते हुए पहली बार खेल रही अहमदाबाद एसजी पाइपर्स को कड़े मुकाबले में 8-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

आखिरी महिला एकल मैच तक मुकाबला बराबरी पर था, लेकिन दीया चितले ने अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भारतीय टेबल टेनिस में अगली बड़ी हस्ती माना जाता है।

उन्होंने अहमदाबाद एसजी पाइपर्स की रीथ रिश्या पर सीधे गेमों में आसान जीत हासिल कर दबंग दिल्ली के लिए फाइनल का टिकट पक्का किया।

Advertisement

टीमें :

दबंग दिल्ली टीटीसी: सत्यन गणशेखरन, ओरावन परानांग (थाईलैंड), दीया चितले, एंड्रियास लेवेंको (ऑस्ट्रिया), यशांश मलिक, लक्षिता नारंग।

टीमें :

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार