ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर युवा जेवलिन थ्रोअर आशीष यादव को बधाई दी है। चोपड़ा ने आशीष की उपलब्धि को बेहद खास बताया है।

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जेवलिन में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, "भारतीय एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करते और जीतते देखना हमेशा एक बहुत अच्छा एहसास होता है। एक जेवलिन थ्रोअर के तौर पर यह मेरे लिए थोड़ा और खास है। अंडर-20 में आपके रजत पदक पर मुझे आप पर बहुत गर्व है, आशीष। यह तो बस शुरुआत है।"

आशीष ने पुरुषों के जेवलिन फाइनल में 74.09 मीटर के श्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के हेमंस ने 80.50 मीटर का विनिंग थ्रो करके स्वर्ण पदक विजेता रहे, जबकि डोमिनिका के जेम्स 73.89 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जेवलिन में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, "भारतीय एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करते और जीतते देखना हमेशा एक बहुत अच्छा एहसास होता है। एक जेवलिन थ्रोअर के तौर पर यह मेरे लिए थोड़ा और खास है। अंडर-20 में आपके रजत पदक पर मुझे आप पर बहुत गर्व है, आशीष। यह तो बस शुरुआत है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आशीष का रजत पदक जेवलिन की दुनिया में भारत के बढ़ते दबदबे का प्रतीक है। जेवलिन देश में सबसे तेजी उभरता हुआ खेल है। नीरज चोपड़ा के अलावा भी कई युवा थ्रोअर इस खेल में आगे आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीत रहे हैं। हालांकि, जेवलिन को देश में लोकप्रिय बनाने का श्रेय निश्चित रूप से नीरज चोपड़ा को जाता है। चोपड़ा ने 2016 वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में 86.48 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। वह 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश में जेवलिन के प्रति नई जान फूंकी थी। इसके बाद पेरिस ओलंपिक में नीरज ने रजत पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाले नीरज का अगला इवेंट लॉजेन डायमंड लीग है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार