रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बावजूद दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए विनेश ने लिखा, "जिंदगी किसी गहरे भंवर में फंसी हुई है। दुनिया मेरे किरदार में कमियां ढूंढती रहती है। जिंदगी ने हमेशा आपका सिर ऊंचा रखा है। किसी तलवार में इतनी ताकत नहीं कि उसे झुका सके। वह इस झटके के बावजूद लड़ाई जारी रखने का पक्का इरादे रखती हैं।"

Advertisement

विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में विनेश पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। विनेश को 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 15 पन्नों के नोटिस में यह आरोप लगाया कि विनेश ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापस आने वाले एथलीटों के लिए जरूरी छह महीने की नोटिस अवधि पूरी नहीं की है। इसका अर्थ यह हुआ कि दो बार की विश्व चैंपियनशिप को कुश्ती में वापसी के लिए इंतजार करना होगा।

नोटिस में कहा गया है कि पेरिस ओलंपिक विवाद के दौरान विनेश के कामों से भारतीय कुश्ती की प्रतिष्ठा को हमेशा के लिए नुकसान हुआ है। डब्ल्यूएफआई के संविधान, यूडब्ल्यूडब्ल्यू इंटरनेशनल रेसलिंग नियम और एंटी-डोपिंग गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया है।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 15 पन्नों के नोटिस में यह आरोप लगाया कि विनेश ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापस आने वाले एथलीटों के लिए जरूरी छह महीने की नोटिस अवधि पूरी नहीं की है। इसका अर्थ यह हुआ कि दो बार की विश्व चैंपियनशिप को कुश्ती में वापसी के लिए इंतजार करना होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

विनेश ने हाल ही में देश के लिए वैश्विक मंच पर पदक जीतने और अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए एक बार फिर से कुश्ती में वापसी का ऐलान किया था। उनकी नजर नेशनल ओपन रैंकिंग इवेंट से वापसी पर थी, लेकिन अब उन्हें इंतजार करना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार