Paris Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट के साथ जो हुआ, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं है। मात्र 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण सिर्फ भारत और विनेश की झोली से मेडल नहीं, बल्कि एक धाकड़ पहलवान का मनोबल भी टूट चुका है और उसने कुश्ती को अलविदा कह दिया है।

Advertisement

बुधवार सुबह विनेश को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया, क्योंकि उनका वजन स्वीकार्य सीमा से 'कुछ ग्राम अधिक' था।

Advertisement

खेल के मैदान में दिल टूटने के बाद, विनेश ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट के माध्यम से कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की।

विनेश ने लिखा, "मां, कुश्ती जीत गई, मैं हार गई। कृपया मुझे, आपके सपनों और मेरी हिम्मत को माफ कर दें, सब कुछ टूट गया है।"

इसमें आगे लिखा था, "अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दें।"

सेमीफाइनल में विनेश से हारने वाली क्यूबा की पहलवान ने फाइनल में अमेरिकी पहलवान के खिलाफ उनकी जगह ली।

Advertisement

29 वर्षीय विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में ओलंपिक अयोग्यता के खिलाफ अपील की है और 50 किलोग्राम भार वर्ग में संयुक्त रजत पदक की मांग की है।

विनेश ने मंगलवार को ओलंपिक के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया था। टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनकी वापसी की कहानी दिल टूटने के साथ समाप्त हुई। पेरिस ओलंपिक के फाइनल मैच से पहले उनका वजन अधिक पाया गया और उन्हें प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

विनेश का वजन 50 किलोग्राम की सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया और इस तरह उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार उन्हें अंतिम स्थान दिया गया।

Advertisement

विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर अपना कम से कम सिल्वर पक्का कर लिया था लेकिन ओलंपिक नियमों के कारण उन्हें मेडल की दौड़ से बाहर होना पड़ा।

उन्होंने अपने कोच, सहयोगी स्टाफ और भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ पूरी रात जागकर कड़ी मेहनत की ताकि वो अपने भार वर्ग में फिट हो सके, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और उनका वजन केवल 100 ग्राम अधिक निकला। इस फैसले और डिहाइड्रेशन के कारण उनका मनोबल इतना टूट गया कि उन्हें खेल गांव के पॉलीक्लिनिक में भर्ती होना पड़ा।

हरियाणा की इस पहलवान के नाम तीन राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण, दो विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक और एक एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक है। उन्हें 2021 में एशियाई चैंपियन का ताज भी पहनाया गया।

Advertisement

48 किग्रा में पूर्व विश्व नंबर 1, विनेश ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता, जिसमें उन्होंने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2016 में रियो डी जेनेरो में अपने पहले ओलंपिक अनुभव की ओर बढ़ते हुई विनेश ने और भी पदक जीते।

वह चोट के कारण रियो ओलंपिक में पदक से चूक गई थीं। विनेश को आंसुओं के साथ मैट से स्ट्रेचर पर ले जाया गया, उसकी पीड़ा और दर्द साफ झलकी थी।

48 किग्रा में पूर्व विश्व नंबर 1, विनेश ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता, जिसमें उन्होंने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2016 में रियो डी जेनेरो में अपने पहले ओलंपिक अनुभव की ओर बढ़ते हुई विनेश ने और भी पदक जीते।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार