Paris Olympic Games: कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील को स्वीकार कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि इस पर फैसला गुरुवार शाम तक आ सकता है। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट में फाइनल तक पहुंची थीं। लेकिन फाइनल से कुछ घंटे पहले जब उनका वजन मापा गया, तब यह 50 किलोग्राम से 100 ग्राम अधिक निकला।

Advertisement

इसके बाद विनेश को फाइनल मैच खेलने के लिए अयोग्य घोषित करार दिया गया। विनेश को अयोग्यता के कारण सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। विनेश ने अपनी सिल्वर मेडल की दावेदारी के लिए सीएएस में अपील दायर की थी। विनेश ने 50 किलो वर्ग में संयुक्त रजत पदक की मांग की है।

Advertisement

विनेश ने मंगलवार को अपने तीन बाउट जीते थे। एक ही दिन में तीन मुकाबलों के बाद शरीर में महत्वपूर्ण तरल पदार्थों के कमी की भरपाई के लिए विनेश को एनर्जी फूड दिए गए, उसके बाद विनेश का वजन अपेक्षा से तेजी से बढ़ता जा रहा था। उन्होंने रात भर अपने कोच, सपोर्ट स्टाफ और भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर वजन कम करने की कड़ी मेहनत की, लेकिन 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण वह असफल रहीं।

इसके बाद विनेश को फाइनल मैच खेलने के लिए अयोग्य घोषित करार दिया गया। विनेश को अयोग्यता के कारण सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। विनेश ने अपनी सिल्वर मेडल की दावेदारी के लिए सीएएस में अपील दायर की थी। विनेश ने 50 किलो वर्ग में संयुक्त रजत पदक की मांग की है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार