भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट का आज चौथा दिन है। फिलहाल, टीम इंडिया इस मैच में मजबूत दिख रही है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में लंच तक 4 विकेट पर 314 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 149 और सरफराज खान 22 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

Advertisement

राजकोट टेस्ट में भारत ने अब तक 440 रन की बढ़त बना ली है। पहले सेशन में शुभमन गिल 91 और कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड से 1-1 विकेट टॉम हार्टले, रेहान अहमद और जो रूट को मिला। जबकि शुभमन गिल रन आउट हुए ।

Advertisement

इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गई थी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी के आधार पर 126 रनों की बढ़त मिली थी। शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 196 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 322 रन पहुंचा दी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार